Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तीसरी बार जमानत नामंजूर, सोना तस्करी में फंसी एक्ट्रेस रान्या राव को फिर झटका

तीसरी बार जमानत नामंजूर, सोना तस्करी में फंसी एक्ट्रेस रान्या राव को फिर झटका

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2025No Comments2 Mins Read
Bail rejected for the third time, actress Ranya Rao caught in gold smuggling case gets another setback
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सोना तस्करी केस में फंसी कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका बेंगलुरु की एक सत्र अदालत ने खारिज कर दी है। यह तीसरा मौका है, जब राव की जमानत नामंजूर हुई है। इससे पहले दो बार और उनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी। डीजीपी रैंक के वरिष्ठ IPS अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव को 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में 3 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। बरामद सोने की कीमत 12.56 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। बाद में बाद आवास पर तलाशी ली गई, जहां अधिकारियों ने 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की थी। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि रान्या ने सोना खरीदने के लिए हवाला चैनलों का इस्तेमाल करने की बात खुद कबूल की है। अधिकारियों ने राव के खिलाफ न्यायिक जांच शुरू करने के लिए नोटिस जारी किया है क्योंकि इससे अन्य वित्तीय अनियमितताओं का पता चल सकेगा।

रान्या का मददगार व्यापारी भी गिरफ्तार

इस बीच DRI ने तस्करी के सोने को ठिकाने लगाने में हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव की कथित तौर पर मदद करने के आरोप में एक व्यापारी साहिल जैन को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बेल्लारी निवासी व्यापारी से मामले के संबंध में पूछताछ की गई जिसके बाद उसे बुधवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार साहिल जैन पर तस्करी के सोने को ठिकाने लगाने तथा बिक्री से प्राप्त राशि को बांटने में राव की सहायता करने का आरोप है। इस मामले में रान्या राव और होटल व्यवसायी तरुण राजू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रान्या के सहयोगी तरुण राज, जिन्होंने एक साथ दुबई की 26 यात्राएं की थीं, इस मामले में दूसरे आरोपी हैं और वह भी अपनी जमानत याचिका पर अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उसकी जमानत पर भी कोर्ट आज फैसला सुनाने वाला है। यानी इस मामले में रान्या राव समेत अब तक कुल तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

actress Ranya Rao caught in gold smuggling case gets another setback Bail rejected for the third time faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.