Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बोले- इससे ज्यादा Cute वीडियो अब तक नहीं देखा, स्कूल में बच्ची को प्रार्थना करते देख खिल गया लोगों का चेहरा

बोले- इससे ज्यादा Cute वीडियो अब तक नहीं देखा, स्कूल में बच्ची को प्रार्थना करते देख खिल गया लोगों का चेहरा

faridabadnews24By faridabadnews24March 30, 2025No Comments3 Mins Read
They said- I have never seen a cuter video than this, people were delighted to see the girl praying in school
IMAGES SOURCE : GOOGLE

स्कूल की यादें आज भी हमें अपने बचपन की याद दिला देती हैं। अगर आज हम सबसे ज्यादा किसी चीज को मिस करते हैं तो वह है हमारा स्कूल और हमारे स्कूल के दोस्त। बचपन में स्कूल एक ऐसी जगह थी जहां  हर सुबह नई उमंग और शरारतों से भरी होती थी। अब जब भी वो दिन याद आते हैं तो हम इसी सोच में डूब जाते हैं कि, ‘यार वो भी क्या दिन थे।’ हम सबके स्कूल की शुरुआत मॉर्निंग असेंबली से होती थी। जहां सैकड़ों बच्चे एक साथ अनुशासन में खड़े होकर एक सुर में प्रार्थना गीत गाते थे। बच्चे हर रोज प्रार्थना के जरिए भगवान से शक्ति और सद्बुद्धि की कामना करते थे। आपको अगर याद हो तो प्रार्थना के वक्त कुछ बच्चे पूरी श्रद्धा के साथ प्रार्थना गाते थे तो कुछ चुपचाप खड़े रहकर अपने होठों को हिलाते रहते और ऐसा जताते थे कि उन्हें भी पूरी प्रार्थना याद है और वे सभी लोगों के साथ गा रहे हैं।

खेत में फेंका कटा हुआ सिर, बिहार में 65 साल के बुजुर्ग को दी गई बलि, धड़ को होलिका दहन की आग में जलाया

मॉर्निंग असेंबली की खट्टी-मीठी यादें
इसी बीच मॉर्निंग असेंबली की कुछ खट्टी-मीठी यादें भी ताजा हो जाती हैं। जहां कई बच्चे सुबह की धूप में बेसुध होकर गिर पड़ते थे, तो कई बच्चे बड़ी ही अनुशासन में रहते हुए मॉर्निंग असेंबली पूरा करते थे। वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी होते थे जिनकी शरारत इस वक्त भी बंद नहीं होती थी। ऐसे बच्चे अक्सर टीचर्स की सख्त निगाहों में आ जाते और उनकी पिटाई अन्य बच्चों को हंसाने का काम करती थी। इस वक्त स्कूल के ही एक मॉर्निंग असेंबली का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक छोटी सी स्कूल की बच्ची प्रार्थना गीत गाते हुए दिख रही है।

बच्ची की मासूमियत ने जीता पूरे सोशल मीडिया का दिल
प्रार्थना गीत गाते हुए इस बच्ची की मासूमियत ने पूरे इंटरनेट का दिल जीत लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल की मॉर्निंग असेंबली चल रही है, जहां कई छोटे-छोटे बच्चे हाथ जोड़कर प्रार्थना गीत गा रहे हैं। वहीं, इस मॉर्निंग असेंबली में एक बच्ची ने पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जो प्रार्थना और भगवान की भक्ति में इस कदर डूबी हुई है कि उसे भगवान के अलावा किसी भी चीज की कोई सुध नहीं।

हुड्डा के नाम पर क्यों फंस रहा पेच?, हरियाणा विधानसभा में बिना नेता के भी BJP पर हमलावार रही कांग्रेस

प्रार्थना के वक्त श्रद्धा और भक्ति भाव में डूबी बच्ची
वीडियो में यह नन्ही परी ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ प्रार्थना को बहुत ही श्रद्धा और भक्ति भाव से गा रही है। साथ ही बच्ची के फेशियल और बॉडी एक्सप्रेशन देख हर कोई उस पर मोहित हो गया और सबकी नजरें उस पर टिकी रह गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह नन्ही सी जान ना केवल पूरे दिल से प्रार्थना कर रही है, बल्कि उसके छोटे-छोटे हाथ भी प्रार्थना के सुर और लय के साथ-साथ हिल रहे हैं। इस क्यूट से वीडियो को सोशल साइट एक्स पर आकांक्षा परमार नाम की यूजर ने अपने हैंडल @iAkankshaP से शेयर किया है। जिसे अब तक 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 28 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने इंटरनेट पर इससे ज्यादा क्यूट वीडियो आज तक नहीं देखा।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

 

faridabadnews faridabadnews24 people were delighted to see the girl praying in school They said- I have never seen a cuter video than this
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.