
Panipat News, BPL Ration Card: आलीशान कोठी से लेकर लग्जरी गाड़ियों के मालिक, घर में एसी से लेकर अन्य आधुनिक सुविधाएं फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल)। खुद को गरीब साबित करके सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों पर शामत आ गई है।
प्रशासन ने 215 परिवारों को BPL सूची से किया बाहर
गलत तरीके से BPL का लाभ लेने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रशासन इसके बाद एक बार फिर भौतिक सत्यापन कराएगा और कोई गलत तरीके से बीपीएल का लाभ लेता मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर तो दर्ज होगी, साथ ही दो साल जेल में सलाखों के पीछे रहना होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 बीपीएल योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वालों को परेशानी में डाल सकता है। खाद्य आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड में जिले के बाबरपुर, इसराना, मतलौडा, पानीपत और समालखा तहसील में एएवाई गुलाबी कार्ड धारक के 10,930 परिवार के 36,441 सदस्य व एसबीपीएल पीला कार्डधारक 2,57,936 परिवार से जुड़े 10,17,361 सदस्य सरकार की तरफ से सस्ते दर पर गेहूं, बाजरा, चीनी और सरसों का तेल हर महीने सरकारी डिपो से प्राप्त कर रहे हैं। जिले में 509 डिपो होल्डर हैं।
बीपीएल सूची में शामिल परिवारों में रेंडम भौतिक सत्यापन कराया, जिसमें 225 के करीब फर्जी मिले। चेतावनी देते हुए बीपीएल सूची से नाम हटा दिया है। साथ ही 20 अप्रैल तक ऐसे लोगों को स्वयं योजना से बाहर होना होगा, नहीं तो प्रशासनिक जांच में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई के साथ वसूली भी की जाएगी। – डॉ. पंकज यादव, एडीसी।
NEWS SOURCE Credit : jagran
