Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद एवं पुलिस विभाग ने मिलकर छात्राओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद एवं पुलिस विभाग ने मिलकर छात्राओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

faridabadnews24By faridabadnews24April 10, 2025No Comments3 Mins Read
Marwari Yuva Manch Faridabad and Police Department together made the girl students aware about safety
Marwari Yuva Manch Faridabad and Police Department together made the girl students aware about safety

फरीदाबाद: महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन फरीदाबाद, मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद, जय सेवा फाउंडेशन और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय, मेट्रो मोड़, फरीदाबाद में “बस एक कॉल दूर – 112” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं सहित आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, आपातकालीन सेवाओं और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं को हर परिस्थिति में आत्मनिर्भर, निडर और जागरूक रहना चाहिए।

मुख्य वक्ता निरीक्षक सुनीता (हरियाणा पुलिस) ने छात्राओं से संवाद करते हुए आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा कानूनों एवं आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रेरक शब्दों में कहा, “आज की महिलाएं सक्षम हैं, बस उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है।” कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निरीक्षक मंजीत कुमार सिंह ने पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, “पुलिस का कार्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि नागरिकों के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है।” उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने में संकोच न करें।

बेटी बचाओ अभियान के संयोजक व कवि देवेंद्र कुमार ने अपनी संवेदनशील कविताओं के माध्यम से बेटियों के महत्व और उनकी शक्ति को भावनात्मक रूप से दर्शाया। सुरेन्द्र अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका पर बल देते हुए कहा, “एक शिक्षित लड़की पूरे समाज को नई दिशा देती है।” कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री बिजेन्द्र सोरोत एवं श्री पुरुषोत्तम सैनी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक प्रेरक कदम बताया। मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद के अध्यक्ष विमल खंडेलवाल ने जानकारी दी कि इस अभियान में छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्र, प्रश्नोत्तर और सुरक्षा शपथ के माध्यम से सभी में चेतना का संचार हुआ।
सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में शपथ ली:
“अब चुप नहीं बैठेंगे – किसी भी आपात स्थिति में, बस एक कॉल: 112”यह कार्यक्रम केवल जागरूकता नहीं, बल्कि एक सामाजिक संकल्प बन गया – कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझी जवाबदारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका विशेष योगदान रहा मारवाड़ी युवा मंच से विमल खंडेलवाल (अध्यक्ष), निकुंज अग्रवाल (सचिव), प्रवीण अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), पूर्व अध्यक्ष नारायण शर्मा, अनिरुद्ध गोयनका, उर्मिला खंडेलवाल, संगीता माटोलिया, मधुसूदन माटोलिया, विनीता शर्मा,पुलिस विभाग से सुरेंद्र दहिया, ताऊ ट्रैफिक वीरेंद्र बल्हारा – जिनका सहयोग सराहनीय रहा।

faridabadnews faridabadnews24 Marwari Yuva Manch Faridabad and Police Department together made the girl students aware about safety
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.