Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सांप काटने से मौत का रचा नाटक, मेरठ में एक और महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

सांप काटने से मौत का रचा नाटक, मेरठ में एक और महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

faridabadnews24By faridabadnews24April 17, 2025No Comments3 Mins Read
Pretending to die from snake bite, another woman in Meerut killed her husband with the help of her lover
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मेरठ: सौरव राजपूत हत्याकांड की तरह मेरठ में एक और हत्याकांड सामने आया है। मामला मेरठ के बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात का है। आरोप है कि एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस और परिवारवालों को गुमराह करने के लिए सांप काटने से मौत का नाटक किया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने महिला की पोल खोलकर रख दी।

सांप काटने से मौत का रचा था नाटक

आरोप है कि रविता नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अमित का गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद पति की लाश के नीचे एक सांप रख दिया। शक के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। रिपोर्ट में पता चला कि सांप काटने से अमित की मौत नहीं हुई थी बल्कि गला घोंटने से वह मरा था। पोस्टमार्टम में सांप काटने का कोई निशान भी नहीं मिला।

Bengaluru News: दबंगों ने बुर्का उतारने को कहा, करते रहे बदतमीजी, हिंदू युवक के साथ बैठी मुस्लिम महिला के साथ गंदी हरकत

पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया

रविता से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके प्रेमी ने एक हजार रूपये में सपेरे से सांप खरीदकर लेकर आया था। पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन बच्चों की मां है रविता

एसपी देहात  राकेश मिश्रा ने बताया कि महिला और अमित के तीन बच्चे हैं। अमित के गांव के ही एक युवक से रविता का प्रेम संबंध हो गया। रविता का प्रेमी टाइल्स लगाता था और अमित के घर आना-जाना था। जब अमित का प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। रविता ने ही पति की मौत की साजिश रची। दोनों का प्लान था कि अमित की हत्या को सांप काटने से मौत दिखाना है। इसी तरह रविता के प्रेमी ने एक सपेरे से सांप खरीदा था।

कौन है हरियाणा की रवीना, इंस्टा क्वीन ने दुपट्टे से दबाया पति का गला, आशिक के साथ फेंक आई लाश

मर्डर करने से पहले पति के साथ गई थी शाकुम्भरी देवी धाम

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 1000 रूपये में प्रेमी ने सांप सपेरों से खरीदा था। रविवार में वह अपने पति के साथ दिन में शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए गई थी, वहां से लौटते समय उसने प्रेमी अमरदीप को.फोन करके कहां था कि सांप खरीद लें और आज काम हो जायेगा। प्रेमी सांप लेकर उसके घर पहुंचा रात में ही दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार में अमित और रविता के बीच झगड़ा भी हुआ था अमरदीप को लेकर। मृतक अमित दोनों के रिश्ते को लेकर नाराज था और उसने विरोध किया, जिसके चलते एक सप्ताह पहले रास्ते से हटाने की योजना तैयार की गई। पुलिस की जांच में सपेरे भी शामिल हो गया है कि उन्होंने वन्यजीव को एक हजार रुपये में कैसे बेच दिया।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

another woman in Meerut killed her husband with the help of her lover faridabadnews faridabadnews24 Pretending to die from snake bite
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

जानिए इनके अलग-अलग फायदे, वॉक, जॉगिंग या दौड़ना, जल्दी वजन घटाने के लिए क्या अच्छा है

March 11, 2026

LIC Scheme: LIC की इस स्कीम से हर महीने मिलेंगे 7,000 रुपये, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका!

March 9, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.