Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने सेक्टर-23, संजय कॉलोनी में 01 करोड़ 64 लाख की लागत के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने सेक्टर-23, संजय कॉलोनी में 01 करोड़ 64 लाख की लागत के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

faridabadnews24By faridabadnews24April 20, 2025No Comments3 Mins Read
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने सेक्टर-23, संजय कॉलोनी में 01 करोड़ 64 लाख की लागत के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, वार्ड नंबर- 5, गली नंबर 42, जिंदल चौक आरएमसी सड़क, विभिन्न गलियों में इन्टरलॉकिंग टाईल लगाने के कार्य का शिलान्यास कर बुजुर्गों के हाथों से नारियल तुड़वाया। साथ ही उन्होंने सेक्टर 23 स्थित मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल में अटल टिंक रिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा लोकसभा क्षेत्र मेरे लिए मंदिर है इस क्षेत्र में रहने वाले लोग मेरे लिए भगवान् से कम नहीं, जिन्होंने अपने मत की ताकत से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बना दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर निरंतर बढ़ रहा है। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को लेकर हम निरंतर प्रयासरत हैं कि देश के हर कोने तक विकास पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अब ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बन गई है, जिससे जिला में अभूतपूर्व विकास कार्य होंगे और नागरिकों को इसका लाभ शीघ्र ही दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि पीने के पानी, सीवर और पानी निकासी की की समस्या को समयानुसार हल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद बढ़ा है और विश्व के बड़े बड़े उद्योगपति आज भारत में इन्वेस्टमेंट करने के इच्छुक है, इन इंवेस्टमेंट्स का सीधा लाभ देश की जनता को मिलेगा और यह सब भारत के लोगों के मतदान का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में फरीदाबाद में अभी नज़र आने वाली बिजली की तारों को हटाकर अंडरग्राउंड करा दिया जाएगा, जिस पर अभी कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के शुद्ध पानी की समस्या का जल्द ही निवारण होगा और स्थानीय लोगो को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि विकास किसी पार्टी या व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए होना चाहिए। हर वार्ड, हर गली, हर मोहल्ले को एक जैसी सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर पार्षद जयवीर खटाना, पार्षद राजेश डागर, पार्षद शीतल खटाना, पार्षद गायत्री देवी, पार्षद भगवान सिंह सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Sanjay Colony Union Minister of State for Cooperation laid the foundation stone of development works worth Rs 1 crore 64 lakh in Sector-23
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.