
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति द्वारा आज सराय ख्वाजा स्थित बजरंग चौक से पल्ला थाने तक मशाल यात्रा निकाली गई। मशाल यात्रा का स्वागत मार्किट के दुकानदारों व आम जन ने फूल मालाओं से स्वागत किया । मशाल यात्रा का नेतृत्व फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर समाजसेवी एवं दलित चिंतक अशोक रावल, सरदार उपकार सिंह के अलावा पल्ला, सराय, तिलपत सहित अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सतीश चोपड़ा ने कहा कि संघर्ष समिति पिछले 139 दिनों से सिविल अस्पताल बीके के गेट के बाहर धरना दे रही है ताकि सडक़ दुर्घटना में घायल लोगों को यही पर उपचार मिलें और उन्हेंं दिल्ली रेफर न किए जाए। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार फरीदाबाद सिविल अस्पताल को रैफर मुक्त नहीं करती, श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज में आईपीड़ी सेवाएं शुरू नहीं करती, फरीदाबाद में ए ग्रेड का ट्रोमा सैन्टर नहीं बनाती तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने श्री चोपड़ा को संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया।इस मशाल यात्रा मे सरदार उपकार् सिंह जी दीपक झा अनिल कुमार नेता जी अशोक रावल जी बिकानो भारती प्रमोद भड़ाना राजेश अहलावत जी एन पी सिंह विकास कुशवाहा पदमश्री डॉक्टर ब्रह्मदत्त जी अशोक गुप्ता गौरव चौधरी संजय पाल बाबू लाल रवि अशोक गोयल आशीष कैलाश भड़ाना लाल करतार भड़ाना जी व अन्य सैकड़ो साथी शामिल रहे
