Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत छोड़ने का निर्देश, केंद्र का आदेश दिल्ली सरकार ने भी किया लागू

सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत छोड़ने का निर्देश, केंद्र का आदेश दिल्ली सरकार ने भी किया लागू

faridabadnews24By faridabadnews24April 28, 2025No Comments3 Mins Read
All Pakistani citizens were instructed to leave India immediately, Delhi government also implemented the Centre's order
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद, दिल्ली सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है. केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, दिल्ली सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत छोड़ने का निर्देश दिया है. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी.दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि वह केंद्र के निर्देशों का पालन कर रही है, जिसके अनुसार सभी मौजूदा वीजा, सिवाय मेडिकल, राजनयिक और लॉन्ग टर्म वीजा के, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं.

The Ministry of Home Affairs, Govt of India, has revoked all Visas issued to Pakistani Nationals, except Medical, Diplomatic & Long-Term visas, with effect from 27th of April, 2025.

The existing medical visas shall also stand invalid after 29th of April, 2025. No new visas will… https://t.co/XhND4LzP0L

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 25, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि दिल्ली सरकार इन आदेशों का कड़ाई से पालन करवा रही है. हर प्रकार के उल्लंघन पर ध्यान दिया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वैध वीजा, मेडिकल, लॉन्ग टर्म, डिप्लोमैटिक और ऑफिशियल वीजा को छोड़कर, 27 अप्रैल, 2025 से प्रभावी रूप से रद्द कर दिए जाएंगे. इसके अलावा, मौजूदा मेडिकल वीजा भी 29 अप्रैल के बाद अमान्य हो जाएंगे और नए वीजा जारी नहीं किए जाएंगे केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कठोर कदम उठाए हैं. इनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और अटारी सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करना शामिल है. इसके अतिरिक्त, भारत सरकार ने सार्क वीजा छूट योजना के तहत जारी सभी वीजा को रद्द कर दिया है l

भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित करते हुए उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही, भारत ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है, जिससे संबंधित पदों को निरस्त माना जाएगा. इसके अतिरिक्त, इन सलाहकारों के पांच सहायक स्टाफ को भी दोनों उच्चायोग से वापस बुलाया जाएगा उच्चायोगों की संख्या को और अधिक कटौती करते हुए वर्तमान 55 से घटाकर 30 करने का निर्णय लिया गया है, जो 01 मई 2025 से लागू होगा मंगलवार को आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए. यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमलों में से एक था, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे l

NEWS SOURCE Credit : lalluram

All Pakistani citizens were instructed to leave India immediately Delhi government also implemented the Centre's order faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.