Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानकर चौंक जाएंगे आप, क्या वैज्ञानिकों ने खोज ली है दूसरी दुनिया?

जानकर चौंक जाएंगे आप, क्या वैज्ञानिकों ने खोज ली है दूसरी दुनिया?

faridabadnews24By faridabadnews24May 6, 2025No Comments3 Mins Read
You will be shocked to know, have scientists discovered another world?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इस सवाल का जवाब खोजने में वैज्ञानिकों को अहम सफलता हाथ लगी है कि क्या पृथ्वी के अलावा भी ब्रह्मांड में कहीं और जीवन संभव है। हमारी पृथ्वी, ब्रह्मांड में एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन मौजूद है। लेकिन अनगिनत तारों और उनके चारों ओर चक्कर लगा रहे अरबों-खरबों ग्रहों के बीच क्या कोई और ऐसा भी ग्रह है, जहां जीवन जीना संभव है? इस गहन खोज में वैज्ञानिकों को एक उम्मीद दिखी है। खगोलविदों ने पृथ्वी जैसे जीवन की संभावना वाले एक नए ग्रह की खोज की है, जो हमसे अपेक्षाकृत कम दूरी पर केवल 20 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इस ग्रह को HD 20794 d नाम दिया गया है। यह ग्रह एक ऐसे तारे की परिक्रमा कर रहा है, जो हमारे सूर्य के समान है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ग्रह भी कुछ हद तक पृथ्वी से मिलता-जुलता हो सकता है। इन्हीं संभावनाओं के चलते इस ग्रह को ‘सुपर अर्थ’ की कैटेगरी में रखा गया है।

तारे के हैबिटेबल जोन में स्थित

वैज्ञानिकों के अनुसार, HD 20794 d अपने तारे की एक परिक्रमा 647 दिनों में पूरी करता है। इस ग्रह की सबसे अहम विशेषता यह है कि यह अपने तारे के ‘हैबिटेबल जोन’ में स्थित है। हैबिटेबल जोन किसी भी तारे के चारों ओर का वह क्षेत्र होता है, जहां तापमान इतना अनुकूल होता है कि ग्रह की सतह पर पानी तरल रूप में मौजूद रह सकता है। यह सर्वविदित है कि जहां पानी होता है, वहां जीवन के पनपने की संभावनाएं भी प्रबल हो जाती हैं।

HD 20794 नामक तारे का अध्ययन

स्पेन के इंस्टिटूटो डी एस्ट्रोफिसिका डी कैनारियास (IAC) और यूनिवर्सिडाड डे ला लगुना (ULL) के खगोल वैज्ञानिकों ने इस महत्वपूर्ण खोज की पुष्टि की है। वैज्ञानिक कई सालों से HD 20794 नामक तारे का गहन अध्ययन कर रहे थे। यह तारा हमारे सूर्य से थोड़ा छोटा है और इससे पहले भी इस तारे के चारों ओर दो अन्य ‘सुपर अर्थ’ ग्रहों की खोज की जा चुकी है।

&

तारे की परिक्रमा 647 दिनों में पूरी करता है

HD 20794 d का द्रव्यमान पृथ्वी से लगभग छह गुना अधिक है। इसकी कक्षा हमारे सौरमंडल के ग्रह मंगल की कक्षा से थोड़ी बड़ी है, क्योंकि यह अपने तारे की परिक्रमा 647 दिनों में पूरी करता है, जो मंगल के सूर्य के चारों ओर घूमने के समय से केवल 40 दिन कम है। इस ग्रह की अपने तारे से दूरी और हैबिटेबल जोन में इसकी स्थिति इसे जीवन के लिए एक संभावित आदर्श स्थान बनाती है, क्योंकि यहां का तापमान और अन्य परिस्थितियां ग्रह की सतह पर पानी को तरल अवस्था में बनाए रखने के लिए अनुकूल हो सकती हैं। यह खोज दो दशकों के शोध का परिणाम है और इसके निष्कर्ष प्रतिष्ठित खगोल विज्ञान पत्रिका एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में प्रकाशित किए गए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज न केवल हमें पृथ्वी जैसे अन्य ग्रहों की तलाश में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी, बल्कि हमें इन ग्रहों के वातावरण को और गहराई से समझने में भी मदद मिलेगी।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 have scientists discovered another world? You will be shocked to know
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.