Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » साइबर क्राइम के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक: चेयरपर्सन रेनू भाटिया

साइबर क्राइम के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक: चेयरपर्सन रेनू भाटिया

faridabadnews24By faridabadnews24May 7, 2025No Comments3 Mins Read
It is very important to be aware of cyber crime: Chairperson Renu Bhatia
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइबर क्राइम एवं कानूनी सेवाओं पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया ने सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। यह एक ओर जहां कुछ हद तक लाभकारी है, वहीं दूसरी ओर इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि हमारे बच्चे अनजाने में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर देते हैं, जो उनके लिए गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं।

ऐसे में साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है और कोई उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है, तो डरने की बजाय हिम्मत से काम लें और इसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, आयोग या पुलिस को दें। उन्होंने छात्रों से अपील की कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

भाटिया ने बताया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए शिक्षक, अभिभावक और पुलिस की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से आग्रह किया कि यदि उनके साथ कोई अपराध घटित होता है तो वे इसे छुपाएं नहीं, बल्कि अपने परिवार, शिक्षकों, मित्रों या महिला आयोग से साझा करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।

साइबर थाना इंचार्ज बसंत ने मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड न करें, और अपने मोबाइल, बैंकिंग, सोशल मीडिया पासवर्ड या ओटीपी जैसी जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति को न दें। उन्होंने आगाह किया कि अनधिकृत लिंक या विज्ञापनों पर क्लिक करने से स्पाई सॉफ्टवेयर मोबाइल में इंस्टॉल हो सकते हैं, जिससे ब्लैकमेलिंग या यौन शोषण जैसे अपराधों को अंजाम दिया जा सकता है। साइबर अपराध की शिकायतें https://cybercrime.gov.in वेबसाइट पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती हैं।

चेयरपर्सन ने वृद्ध आश्रम में मनाया केन्द्रीय मंत्री का जन्मदिन
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने समाज कल्याण शिक्षा समिति द्वारा संचालित वेद वाटिका वृद्धाश्रम सोनीपत में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस वृद्धजनों को फल एवं मिठाई वितरित कर मनाया। उन्होंने वृद्धाश्रम संचालक आनंद कुमार से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

चेयरपर्सन ने किया सिविल अस्पताल खरखौदा का निरीक्षण
चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सिविल अस्पताल खरखौदा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूति विभाग सहित विभिन्न वार्डों का दौरा किया और अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इलाज के लिए आई महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

NEWS SOURCE Credit : sonipat24

faridabadnews faridabadnews24 It is very important to be aware of cyber crime: Chairperson Renu Bhatia
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.