Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जरूर बनाएं रूटीन का हिस्‍सा, ज‍िसे करने से शरीर को म‍िलते हैं 6 बड़े फायदे, क्या है एरियल योग

जरूर बनाएं रूटीन का हिस्‍सा, ज‍िसे करने से शरीर को म‍िलते हैं 6 बड़े फायदे, क्या है एरियल योग

faridabadnews24By faridabadnews24May 11, 2025No Comments3 Mins Read
Make it a part of your routine, doing this gives the body 6 big benefits, what is aerial yoga
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Aerial Yoga: आजकल लोग अपने ब‍िजी शेड्यूल के कारण अपनी सेहत का सही तरीके से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में वे कई तरह की बीमार‍ियों का श‍िकार हो रहे हैं। इन सब का मुख्‍य कारण खराब खानपान और सही लाइफस्‍टाइल का न होना है। देखा जाए तो मेंटल पीस और फ‍िटनेस को बनाए रखना क‍िसी चुनौती से कम नहीं है। कई लोग घंटों ज‍िम में पसीना बहाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। जी हां, हम एरियल योग (Aerial Yoga) के बारे में बात कर रहे हैं। ये एक नया और असरदार तरीका बनकर उभरा है। इसमें शरीर को एक कपड़े या झूले (हैमॉक) की मदद से हवा में लटकाकर योगासन किए जाते हैं। इसे हेल्‍थ के ल‍िए बहुत अच्‍छा माना जाता है। आइए इनके फायदों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

Aerial Yoga क्‍या है?

एरियल योगा एक तरह का योग है जो हवा में किया जाता है। इसमें एक कपड़े को झूले की तरह इस्‍तेमाल क‍िया जाता है जो छत से लटका होता है। इसे करने से मसल्‍स को मजबूती म‍िलती है। शरीर को लचीला बनाने में मदद म‍िलती है। साथ ही ये तनाव को भी कम करने में मददगार होता है। यह योग का एक नया और मजेदार तरीका है।https://www.faridabadnews24.com/63547/

रीढ़ की हड्डी को दे राहत

द‍िनभर घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से रीढ़ की हड्डी में दर्द या अकड़न हो सकती है। एरियल योग में उल्टे होकर किए जाने वाले आसन रीढ़ की हड्डी को आराम पहुंचाते हैं और लचीलापन बढ़ाते हैं। इससे पीठ दर्द से राहत मिलती है और बॉडी पोश्चर भी सुधरता है। 

तनाव को करे कम

एरियल योग करने से सेहत तंदुरुस्‍त रहती है। दरअसल, हवा में लटकने से शरीर को आजादी का अनुभव होता है, जो मानसिक तनाव को भी कम करने में मददगार है। इससे serotonin और endorphins जैसे हैप्पी हार्मोन्स का स्तर बढ़ता है, जिससे चिंता, डिप्रेशन और नि‍गेटिव थॉट्स कम होते हैं।

140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लेगा ये वी‌डियो, हे मां देवी, हमें कुछ नहीं चाहिए, बस पाकिस्तान नाश हो जाए

शरीर को म‍िलती है ताकत

झूले की मदद से किए गए योगासन पूरे शरीर के मसल्स को एक्टिवेट करते हैं। खासकर कोर मसल्स (पेट, कमर और पीठ के बीच का हिस्सा) मजबूत होते हैं। हवा में बैलेंस बनाने के कारण शरीर का फ्लेक्सिबिलिटी लेवल भी काफी अच्छा हो जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

एरियल योग करते समय हवा में लटकने से और स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। अगर आप रोजाना एरियल योग का अभ्यास करते हैं तो ब्लड फ्लो भी सुधरता है। इससे द‍िमाग और दि‍ल को भी सेहतमंद रखा जा सकता है।

मन शांत रखेंगे ये 3 एक्सरसाइज, लाइफ में बढ़ गया हद से ज्यादा स्ट्रेस

डाइजेशन को बनाए बेहतर

सेहतमंद रहने के ल‍िए पाचन तंत्र का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है। एरियल योग में स्ट्रेचिंग से हमारे डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम तक ऑक्‍सीजन सप्लाई होता है। इसके रोजाना अभ्‍यास से पाचन तंत्र को बेह‍तर बनाया जा सकता है।

वजन कम करने में मददगार

हवा में झूलते हुए योगासन करने से तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद म‍िलती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे ज्‍यादा थकान भी नहीं होती है और वजन भी तेजी से कम होता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

NEWS SOURCE Credit : jagran
doing this gives the body 6 big benefits faridabadnews faridabadnews24 Make it a part of your routine what is aerial yoga
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.