Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad News: बरसाती मौसम से पहले नालों और सीवरों की सफाई सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी

Faridabad News: बरसाती मौसम से पहले नालों और सीवरों की सफाई सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2025No Comments3 Mins Read
Faridabad News: Officers should ensure cleaning of drains and sewers before rainy season: DC
Faridabad News: Officers should ensure cleaning of drains and sewers before rainy season: DC

फरीदाबाद, (मिथलेश मिश्रा) : आगामी बारिश के मौसम में जिला के अंदर जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो जिसके लिए आज मंगलवार को डीसी विक्रम सिंह ने लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में एमसीएफ, एफएमडीए, एनएचएआई एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। डीसी विक्रम सिंह ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से शहर में चल रहे सभी मुख्य नालों एवं सीवरों तथा ड्रेनेज सिस्टम की सफाई के बारे में जानकरी ली, जिसमे अधिकारियों ने बताया की नालों एवं सीवरों की सफाई का कार्य निरंतर चल रहा है। इसके साथ ही जिन जगहों पर सफाई का कार्य रुका हुआ है, उसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए है और जल्दी है उन स्थानों पर सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा। डीसी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जिला फरीदाबाद में बरसाती मौसम में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जाए और साथ ही जिला के सभी मुख्य नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई सुनिश्चित की जाए। इस कार्य की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री निरंतर कर रहे हैं। लापरवाही बरतने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इस कार्य की निरंतर समीक्षा के लिए सप्ताह के हर मंगलवार को एक समीक्षात्मक बैठक की जाएगी।

Faridabad News: बेटे को आगरा नहर में फेंक कर हत्या करने वाली महिला व षड्यंत्रकारी महिला तांत्रिक गिरफ्तार

डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा की 30 जून तक शहर के सभी नालों एवं सीवरों की सफाई करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी बारिश के मौसम में शहर वासियों को जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सम्बंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर इस कार्य को करना सुनिश्चित करें जिससे नालों एवं सीवरों की सफाई जल्द से जल्द हो सके। साथ ही अधिकारी नालों की सफाई करते समय उनकी जिओ-टैग फोटो एवं वीडियो सुनिश्चित किए जाने चाहिए। डीसी विक्रम सिंह ने सख्त आदेश देते हुए कहा कि जून महीने के अंत तक नालों एवं सीवरेज की सफाई का कार्य पूरा नहीं पाया गया तो सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने नालों एवं सीवर लाइन के ऊपर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए निर्देश देते हुए कहा की जितने भी नालों एवं सीवर और ड्रेनेज पाइपलाइन के ऊपर अवैध कब्ज़े किए गए है उनको जल्द से जल्द हटाया जाए जिससे उनकी सफाई की जा सके। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला में इस बार जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी कार्य करें।

Faridabad News: रेहडी लगाने वाले के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस थाना डबुआ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जनप्रतिनिधियों को साथ में लेकर नालों एवं सीवरों की सफाई का कार्य सुनिश्चित करें :-

डीसी विक्रम सिंह ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिस क्षेत्र में सफाई का कार्य चले, वहां के जनप्रतिनिधियों को सूचित भी किया जाए जिससे कि जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर उस कार्य की समीक्षा कर सके। उन्होंने अगले सप्ताह आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में गांवों के सरपंच एवं वार्ड मेंबर को भी शामिल करने के निर्देश देते हुए कहा इससे कार्य की पारदर्शिता रहेगी और उनकी क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर ढंग से समय पर हल किया जा सकेगा। बैठक के दौरान एसीएमसी सलोनी शर्मा, एफएमडीए के एसई संदीप दहिया, नगर निगम एसई ओमबीर, सिंचाई विभाग, एनएचएआई सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Faridabad News: Officers should ensure cleaning of drains and sewers before rainy season: DC faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.