Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वन विभाग ने चार अवैध निर्माण किया ध्वस्त, फरीदाबाद में बुलडोजर कार्रवाई से चारों तरफ मच गई खलबली

वन विभाग ने चार अवैध निर्माण किया ध्वस्त, फरीदाबाद में बुलडोजर कार्रवाई से चारों तरफ मच गई खलबली

faridabadnews24By faridabadnews24June 21, 2025No Comments2 Mins Read
Forest department demolished four illegal constructions, bulldozer action in Faridabad caused panic all around
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा: अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और वन विभाग का पीला पंजा शुक्रवार को भी चला। टीम ने एक रिजार्ट का भवन पूरी तरह गिरा दिया गया। इसपर बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई हुई थी। तीन अन्य फार्म हाउस पर भी कार्रवाई की गई। जिला वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र में बने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्र से 6793 से अधिक छोटे-बड़े अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपनी है, इसलिए लगातार पिछले आठ दिनों से कार्रवाई जारी है। अभी तक 60 बैंक्वेट हाल, फार्म हाउस और मैरिज गार्डन को ढहाया जा चुका है। सैंकड़ों पुलिस के जवान और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में सूरजकुंड राेड स्थित रिजार्ट और एक फार्म हाउस को पूरी तरह ढहा दिया गया। एक अन्य फार्म हाउस की चहारदीवारी अरावली वन क्षेत्र के अंतर्गत आ रही थी। चहारदीवारी को तोड़ा गया। जबकि सल्तनत फार्म हाउस का कुछ हिस्सा तोड़ा गया है। इसपर शनिवार को दोबारा कार्रवाई की जाएगी।

International Yoga Day 2025: किस शख्स ने दुनिया को बताई योग की ताकत 132 साल पहले

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया रोष

अनंगपुर गांव के निवासियों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया। ग्रामीण सूरजकुंड-दिल्ली रोड पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कार्रवाई के खिलाफ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और जिला उपायुक्त विक्रम सिंह से भी मिले थे। सुबह सूचना मिली की गांव में तोड़फोड़ होगी, जिससे लोग परेशान हो गए। विरोध जताने लगे। जाम की सूचना पाकर थाना सूरजकुंड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने रास्ता छोड़ दिया। लेकिन सूरजकुंड रोड के समीप एक खाली जगह पर पूरे दिन बैठकर धरना दिया। लोगों का कहना है कि फारेस्ट एक्ट बाद में लगा है हमारी जमीनें यहां पहले से हैं। यह पुरखों की जमीन है। गांव को नहीं टूटने देंगे। लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया तेजी से प्रसारित हो रहा है।

NEWS SOURCE Credit :jagran

bulldozer action in Faridabad caused panic all around faridabadnews faridabadnews24 Forest department demolished four illegal constructions
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.