
आयुर्वेद के अनुसार, नीम एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर है जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 कोमल नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं तो यह शरीर को पेट में हर तरह के हानिकारक कीड़े-मकौड़ों को मार देता है. इतना ही नहीं, अगर आपको गैस, कॉन्स्टिपेशन और ब्लोटिंग जैसी समस्या है तो आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं. इसको खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है. एक्सपर्ट के मुताबिक नीम के पत्तों में पाया जाने वाला रस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. नीम के पत्तों में फ्लावोनोइड्स, ग्लायकोसाइड्स, टेरपेनोंइड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद रहते हैं. ये शरीर से फ्री रेडिकल्स निकालते हैं जिससे टिशू का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम हो जाता है. नीम के पत्ते शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति संवेदनशील बनाते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है. यानी डायबिटीज के मरीज इसे रोज चबाए तो उनका ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल में रहेगा.
बॉडी के टॉक्सिन को बाहर निकालती है
नीम की पत्तियां स्किन और खून के डिटॉक्सिफायर का काम करती है. इससे शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. इस कारण स्किन भी हेल्दी हो जाती है. वहीं जिनको पिंपल है वह डेली रूटीन में नीम की पत्ती को शामिल कर सकते हैं. नीम खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिल सकती है. सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. नीम लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार है. सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से दांतों की कैविटी से राहत मिल सकती है, ये मुंह की स्वच्छता में भी मददगार हैं. नीम की पत्तियां चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है, मसूड़ों की सूजन कम होती है और दांत मजबूत होते हैं.
NEWS SOURCE Credit :news18
