
सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे पेज और अकाउंट हैं जिनका काम वीडियो पोस्ट करना ही है और उन सभी पेज एवं अकाउंट पर अनोखा या अतरंगी वीडियो ज्यादा देखने को मिलते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे और वो भी वीडियो देखे होंगे जो अतरंगी होने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
AIIMS-ICMR की रिपोर्ट में सामने आई वजह, क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से हो रही युवाओं की अचानक मौत?
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी पिकअप वैन पर पीछे खड़ा है जहां पर सामान लादा जाता है। वहां पर खड़े होकर वो पीछे वाले रॉड को हाथों से लॉक किए हुए है और फिर वो पहले तो आगे की तरफ जाते हैं और फिर पीछे आते हुए उसे मोमेंटम मिल जाता है जिसकी मदद से वो उसी रॉड को पकड़े हुए गोल-गोल घूमने लगते हैं। ऐसा वो एक दो बार नहीं बल्कि 7 बार करते हैं और किसी ने इसका वीडियो बनाया जो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @cibnews__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘प्रतिभा कहीं भी छुपी हो सकती है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यही हम भारतीय में टैलेंट है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है चचा की इस प्रतिभा का राज लाल ढक्कन है। तीसरे यूजर ने लिखा- बस करने में जुनून चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे तो टेम्पो की चिंता हो रही थी कि पलट न जाए।
NEWS SOURCE Credit :indiatv
