Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रेखा सरकार ने 100 अटल कैंटीन को दी मंजूरी, सिर्फ 5 रुपये में दिल्लीवालों को मिलेगा रोटी-सब्जी-दाल-चावल

रेखा सरकार ने 100 अटल कैंटीन को दी मंजूरी, सिर्फ 5 रुपये में दिल्लीवालों को मिलेगा रोटी-सब्जी-दाल-चावल

faridabadnews24By faridabadnews24July 15, 2025No Comments2 Mins Read
Rekha government approved 100 Atal canteens, Delhiites will get roti-sabzi-dal-rice for just 5 rupees
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली में अटल कैंटीन (Atal Canteen)खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत, दिल्ली में 100 अटल कैंटीन स्थापित करने के लिए एक नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो कैंटीन खोलने के कार्य को आगे बढ़ाएगी. दिल्ली में लोग अब महज पांच रुपए में एक बार का भरपेट भोजन कर सकेंगे, क्योंकि यहां की कैंटीन में रोटी, सब्जी, दाल और चावल जैसी चीजें परोसी जाएंगी. दिल्ली सरकार राजधानी में 100 अटल कैंटीन स्थापित करने की योजना बना रही है.

सस्ता और पौष्टिक भोजन

अटल कैंटीन का उद्देश्य गरीबों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, दिहाड़ी कामगारों, छात्रों और जरूरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन प्रदान करना है. यह कैंटीन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में स्थापित की जा रही है. इसके उद्घाटन की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर 2025, के आस-पास की गई है.

5 रुपये में मिलेगा खाना

दिल्ली सरकार की अटल कैंटीन योजना के अंतर्गत, राजधानी के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों, निर्माण स्थलों, बस स्टैंड और बाजारों के निकट कैंटीन खोली जाएंगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को भोजन प्राप्त करना आसान हो सके. इस योजना का मुख्य उद्देश्य कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराना है, जिसमें केवल 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी और रोटी मिलने का दावा किया गया है. यह पहल हरियाणा की अटल किसान-मजदूर कैंटीन और तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन से प्रेरित है.

2 टाइम का भोजन मिलेगा

राजधानी में यह योजना पहली बार व्यापक स्तर पर लागू होने जा रही है, जिसके लिए सरकार ने 2025-26 के बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना के संदर्भ में कहा कि इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना है.

रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन

इन कैंटीनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से किया जाएगा, जहां दिहाड़ी मजदूरों और छात्रों के लिए सुबह और दोपहर का भोजन उपलब्ध होगा. शालीमार बाग में एक स्वचालित रोटी बनाने वाली मशीन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि ये मशीनें कैंटीनों में भोजन तैयार करने में सहायक होंगी.

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Delhiites will get roti-sabzi-dal-rice for just 5 rupees faridabadnews faridabadnews24 Rekha government approved 100 Atal canteens
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.