Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Palwal News: युवक ने पत्नी से तंग आकर की आत्महत्या, मायके वालों को बुलाकर कराती थी समाज में बेईज्जती

Palwal News: युवक ने पत्नी से तंग आकर की आत्महत्या, मायके वालों को बुलाकर कराती थी समाज में बेईज्जती

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2025No Comments2 Mins Read
Palwal News: A young man committed suicide after getting fed up with his wife, she used to call her parents and make him feel humiliated in the society
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पलवल: युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके स्वजन को सौंप दिया है।

बिना दहेज के हुई थी राकेश की शादी

कैंप थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार मामले में नई बस्ती शमशाबाद के रहने वाले मुरारी लाल ने दी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे राकेश की शादी नवंबर 2023 को जिला मथुरा (यूपी) के खुशीपुर की रहने वाली लक्ष्मी के साथ बिना दहेज के हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही लक्ष्मी राकेश के साथ मारपीट व छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगी। राकेश जब भी विरोध करता तो वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती। इतना ही नहीं स्वजन की बात भी लक्ष्मी तुरंत मोबाइल पर फोन कर अपने मायके वालों को बताती थी। जिसके चलते उनके बीच मनमुटाव बढ़ता चला गया।

कौन बना कंपनी का नया मुखिया, एक किस ने छीन ली करोड़ों की नौकरी! एस्‍ट्रोनॉमर के सीईओ को देना पड़ा इस्‍तीफा

मायके वालों को बुलाकर कराती थी समाज में बेईज्जती

आरोप है कि उसकी पत्नी लक्ष्मी का पिता भाजपा के ब्लॉक सदस्य है। जब भी उसकी बेटी लक्ष्मी उनके पास फोन करती तो वे आकर उसके बेटे को बेईज्जत करते और धमकाते थे। इतना ही नहीं राकेश की पत्नी लक्ष्मी उनके परिवार के किसी भी सदस्य को खाना तक बना कर नहीं देती थी। इतना ही नहीं जब वे इसका विरोध करते थे तो अपने मायके वालों को बुलाकर समाज में उनकी बेईज्जती कराती थी। जिसके कारण राकेश परेशान रहने लगा। जिसके चलते उसके बेटे राकेश ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कैंप थाना पुलिस ने मृतक राकेश के पिता मुरारी लाल की शिकायत पर राकेश की पत्नी लक्ष्मी, लक्ष्मी के पिता कन्हैया लाल व माता लीलावती के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

NEWS SOURCE Credit :jagran

 

faridabadnews faridabadnews24 Palwal News: A young man committed suicide after getting fed up with his wife she used to call her parents and make him feel humiliated in the society
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

9106 चालान काट दर्जनों वाहन किए इपाउंड, पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन लगाम’

April 29, 2026

मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान, ‘पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे’

April 27, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.