Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कौन बना कंपनी का नया मुखिया, एक किस ने छीन ली करोड़ों की नौकरी! एस्‍ट्रोनॉमर के सीईओ को देना पड़ा इस्‍तीफा

कौन बना कंपनी का नया मुखिया, एक किस ने छीन ली करोड़ों की नौकरी! एस्‍ट्रोनॉमर के सीईओ को देना पड़ा इस्‍तीफा

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2025No Comments3 Mins Read
Who became the new head of the company, a kiss took away a job worth crores! Astronomer's CEO had to resign
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कहते हैं कि किसी चीज को बनाने में जिंदगी निकल जाती है और बिगाड़ने के लिए बस एक पल काफी है. ऐसा ही कुछ हुआ एस्‍ट्रोनॉमर (Astronomer) कंपनी के सीईओ एंडी बैरन के साथ. इस पोस्‍ट और रुतबे तक पहुंचने के लिए उन्‍हें न जानें कितनी मेहनत करनी पड़ी होगी. करोड़ों रुपये की सैलरी तक पहुंचने के लिए एंडी ने कितनी ही कंपनियां बदली होंगी और जीवन में रिस्‍क उठाया होगा. लेकिन, एक गलती ने उनसे सबकुछ छीन दिया और आखिरकार कंपनी में सीईओ पद से इस्‍तीफा भी देना पड़ा. अर्श से फर्श तक पहुंचने की यह कहानी आपको आश्‍चर्य और पछतावे से भर देगी l

हुआ यूं कि एस्‍ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बैरन ने अमेरिका के बोस्‍टन शहर में हो रहे एक कोल्‍डप्‍ले कॉन्‍सर्ट के दौरान अपनी को-वर्कर को किस कर लिया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी काफी खिंचाई हुई और कंपनी ने एंडी को छुट्टी पर भेज दिया. आखिरकार अमेरिकी टेक कंपनी ने अपने लिंक्‍डइन पोस्‍ट में खुलासा किया कि छुट्टी पर भेजे जाने के दूसरे दिन ही उनके सीईओ एंडी बैरन अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. कंपनी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा, ‘हाल में हुई घटनाएं हमाने मानकों के अनुरूप नहीं रहीं.’

ट्रैफिक पुलिस को पहचान करने के आदेश, हरियाणा में इस चिन्ह का दुरुपयोग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

या लिखा कंपनी ने
अपनी पोस्‍ट में कंपनी ने लिखा, ‘जैसा कि हमने पहले ही वादा किया था कि एस्‍ट्रोनॉमर अपने मूल्‍यों और कल्‍चर को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इन सभी को अपनी स्‍थापना के बाद से ही जारी रखे हुए हैं. हमारे अधिकारी भी जवाबदेही के साथ अपने व्‍यक्तित्‍व में भी इन चीजों को उतारते हैं. हालिया दिनों में इन मानकों की कमी दिखी. यही वजह है कि एंडी बैरन ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है और बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने भी इसे स्‍वीकार कर लिया है.’
अब कौन देख रहा कामकाज
कंपनी के अनुसार, एंडी के जाने के बाद फिलहाल कंपनी के को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्‍ट ऑफिसर पेट डीजॉय को अंतरिम सीईओ बनाया गया है. फिलहाल एक सीईओ की तलाश जारी है. कंपनी ने दावा किया है कि हाल में जो कुछ भी हुआ, उससे न तो कंपनी के ग्राहकों पर कोई असर पड़ेगा और न ही प्रोडक्‍ट पर. इस हफ्ते के पहले तक हमारी कंपनी को डाटाओपीएस बिजनेस में अग्रणी मानी जाती रही है और आगे भी हम इस प्रेस्‍टीज को बनाए रखेंगे. हम अपने ग्राहकों को डाटा और एआई का सॉल्‍यूशंस आगे भी इसी तरह देते रहेंगे l

यह अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की मजबूत भागीदारी का प्रमाण: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

कितनी थी एंडी की कमाई
एस्‍ट्रोनॉमर की मार्केट वैल्‍यू फिलहाल 1.3 अरब डॉलर आंकी गई है. इस लिहाज से सीईओ बैरन को कंपनी में एक मोटी हिस्‍सेदारी भी मिली है. उनके पास इस स्‍टार्टअप में करीब 5 फीसदी की हिस्‍सेदारी है. उन्‍हें इक्विटी के रूप में ही करीब 1.2 करोड़ से 6.5 करोड़ डॉलर मिलते हैं. इसमें अगर सैलरी, बोनस और स्‍टॉक ऑप्‍शन को मिला दिया जाए तो उनकी कुल नेट वर्थ 7 करोड़ डॉलर (करीब 600 करोड़ रुपये) के आसपास होगी. एस्‍ट्रोनॉमर कंपनी की स्‍थापना साल 2017 में की गई थी और एंडी को 2023 में इसका सीईओ बनाया गया l

NEWS SOURCE Credit :news18

a kiss took away a job worth crores! Astronomer's CEO had to resign Astronomer faridabadnews faridabadnews24 Who became the new head of the company
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.