सिरसा : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अन्य राज्यो के मरीजों का इलाज दिल्ली में नहीं किए जाने के फैसले पर भाजपा नेता नागेन्द्र शर्मा ने विरोध जताया है। शर्मा ने दिल्ली सरकार के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को शायद ये जानकारी नहीं है कि उनकी पूरी कबिनेट भी दिल्ली की मूल निवासी नहीं है।
अरविंद केजरीवाल स्वयं बीमार होने पर दिल्ली के अस्पतालों के जगह बंगलौर के अस्पताल में इलाज कराते है जबकि अरविंद केजरीवाल जी स्वयं हरियाणा के मूल निवासी है इस तरह से उन्हें भी अपना इलाज हरियाणा में ही कराना चाहिए यदि कर्नाटक सरकार भी यह फैसला लेती तो शायद केजरीवाल भी अपना इलाज नहीं करा पाते। नागेन्द्र शर्मा ने कहा है कि देश के हालात देखते हुए ऐसी आपातकालीन स्थिति में जल्द से जल्द केजरीवाल जी को अपना फैसला वापिस ले लेना चाहिए और ये वक़्त राजनीति करने का नहीं बल्कि केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने का हैं।
