Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 15 द‍िन में द‍िखेगा असर, ग्रीन टी ही नहीं, ये 5 जापानी ड्रिंक्स भी वजन कम करने में करेंगी कमाल!

15 द‍िन में द‍िखेगा असर, ग्रीन टी ही नहीं, ये 5 जापानी ड्रिंक्स भी वजन कम करने में करेंगी कमाल!

faridabadnews24By faridabadnews24August 22, 2025No Comments3 Mins Read
You will see the effect in 15 days, not only green tea, these 5 Japanese drinks will also work wonders in reducing weight!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज के समय में ज्‍यादातर लोग मोटापे की समस्‍या से परेशान हैं। मोटापा ज‍ितनी तेजी से बढ़ता है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल भरा होता है। वजन कम करने के ल‍िए ज्‍यादातर लोग ज‍िम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। अगर आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे ड्र‍िंक्‍स हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, वेट लॉस के ल‍िए जापानी टेक्‍न‍िक बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आपको बता दें क‍ि कुछ जापानी ड्र‍िंक्‍स पीने से बेली फैट कम करने में काफी मदद मिल सकती है। हम आपको अपने इस लेख में उन ड्र‍िंक्‍स के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

ग्रीन टी (Ryokucha)

ग्रीन टी जापानी घरों में रोजाना पी जाती है। ये मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाने का काम करती है। इसमें कैटेचिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये तेजी से फैट बर्न करते हैं। रोजाना दो से तीन कप ग्रीन टी पीने से डाइजेशन बेहतर होता है। साथ ही सूजन और ब्लोटिंग की द‍िक्‍कत कम होती है और वजन भी मेंटेन रहता है।

माचा (Matcha)

इन द‍िनाें माचा ड्रि‍ंक खूब पसंद की जा रही है। ये बारीक पिसी हुई ग्रीन टी की पत्तियों से बनता है। इसमें नॉर्मल ग्रीन टी की तुलना में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये मेटाबॉलिज्‍म तेज करता है और तेजी से कैलोरी बर्न करता है। सुबह एक कप माचा पीने से आपको तेजी से असर द‍िखना शुरू हो जाएगा।

कॉम्बू टी (Kombu Tea)

ये चाय केल्प (kombu) से बनती है। इसमें मिनरल्स और आयोडीन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये थायरॉइड फंक्शन को सपोर्ट करता है और मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर बनाता है। अगर रोजाना खाना खाने से पहले कॉम्बू टी पी ल‍िया जाए तो डाइजेशन बेहतर होता है।

अमाजाके (Amazake)

अमाजाके फर्मेंटेड चावल से बनी एक मीठी ड्रिंक होती है। इसमें बहुत कम फैट पाया जाता है। इसमें एंजाइम और प्रोबायोटिक्स होते हैं। ये बेली फैट कम करने में मदद करती है।

जौ की चाय (Barley Tea/Mugicha)

जौ की चाय कैफीन-फ्री होती है और जापान में गर्मियों में सबसे ज्‍यादा पी जाती है। इसमें भुने हुए जौ का स्वाद हल्का होता है। आपको बता दें क‍ि इसे पीने से आपकी बॉडीह हाइड्रेट रहती है। साथ ही ये तेजी से वजन कम करने में भी मददगार है।

शिसो टी (Shiso Tea)

ये चाय शिसो की पत्‍त‍ियों से बनती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। ये डाइजेशन को तो बेह‍तर बनाती ही है, साथ ही शरीर को डिटॉक्स भी करती है। अगर आप इसे पीते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस कारण आप ओवरईट‍िंग से बच सकते हैं और वजन कम करना आसान हो जाता है।

NEWS SOURCE Credit :jagran

faridabadnews faridabadnews24 not only green tea these 5 Japanese drinks will also work wonders in reducing weight! You will see the effect in 15 days
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.