Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिहार में ‘पति-पत्नी और वो’ को लेकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, ‘देवर ही मेरा प्यार’

बिहार में ‘पति-पत्नी और वो’ को लेकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, ‘देवर ही मेरा प्यार’

faridabadnews24By faridabadnews24August 26, 2025Updated:August 26, 2025No Comments3 Mins Read
High voltage drama happened in Bihar about 'husband-wife and she', 'brother-in-law is my love'
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नवगछिया: जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीरबन्ना गांव में सोमवार की रात पति-पत्नी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जानकारी के मुताबिक, मोनी देवी (35) की शादी 17 साल पहले खगड़िया निवासी रामशरण यादव (40) से हुई थी। चार बच्चों की मां मोनी देवी अपने पति की नशे और मारपीट की आदत से परेशान होकर अपने से पांच साल छोटे फुफेरे देवर संजय कुमार (30) से प्रेम कर बैठी। करीब तीन साल से मोनी अपने देवर के साथ दिल्ली जाकर रहने लगी। इस बीच चारों बच्चे अपने पिता के साथ ही गांव में रहते थे।

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा, एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में एक की गिरफ्तारी

दिल्ली से लौटी तो पति ने किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक रक्षाबंधन के अवसर पर संजय अपने गांव लौटा और कुछ दिन बाद सोमवार की रात मोनी देवी भी वापस लौट आई। इसकी जानकारी होते ही पति रामशरण अपनी मां के साथ बीरबन्ना पहुंच गया और जमकर हंगामा करने लगा। चारों बच्चे पिता के साथ रहना चाहते हैं, जबकि मोनी देवी का कहना है कि अब वह अपने प्रेमी संजय के साथ ही रहना चाहती है। वहीं पति रामशरण यादव का कहना है कि वह मेरी पत्नी है हम उसे रखना चाहते हैं। इसके अलावा संजय कुमार का कहना है कि मोनी देवी से इस मसले पर बातचीत करेंगे। हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। देर रात तक आपसी बातचीत के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

धमकी देकर मांगे थे 11 लाख, मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली के 2 आरोपी गिरफ्तार

पति की हरकतों से परेशान थी पत्नी

घटना को लेकर मोनी देवी ने कहा कि मेरी शादी जबरदस्ती हुई थी, इसे हम नहीं चाहते हैं, इनका हरकत खराब है। खुद भी नशा करते हैं और बच्चों को भी नशा करवाते हैं। हमको जितना सहना था हम सह लिए, लेकिन जब बच्चों पर बात आई तो हम सोचे कि पति ऐसा है तो बच्चों के सहारे जी लेंगे लेकिन जब बच्चों को बिगाड़ने लगे तो किसके सहारे जीते हम, इसलिए हम ये कदम उठाए। देवर से फोन के जरिए बात-चीत होती थी, जब मारपीट करने लगे तो हम प्रेमी के साथ दिल्ली चले गए।

तीन साल से थी देवर के साथ

वहीं पहले पति रामशरण यादव ने कहा कि तीन साल पहले पत्नी भाग गई थी। काफी खोजबीन किए तो अब जानकारी मिली कि वह गांव आई है, जिसके बाद मां के साथ यहां आया हूं। उसने कहा कि हम चाहते हैं कि पत्नी मेरे साथ रहे। वहीं देवर संजय कुमार ने कहा कि इनको थाना लेकर गए थे, वहां पूछा गया कि किनके साथ रहोगी, तो मोनी ने कहा कि हम इनके साथ रहेंगे चाहे आप मार दीजिए या कुछ कीजिए, हम पहले पति के साथ नहीं रहेंगे। इनको दिल्ली में साढ़े तीन से रख रहे थे, हम इनसे मंदिर में शादी कर चुके हैं।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

'brother-in-law is my love' faridabadnews faridabadnews24 High voltage drama happened in Bihar about 'husband-wife and she'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.