
पंचकूला: नेपाल में बढ़ती हिंसा और गृहयुद्ध जैसे हालातों के बीच भारतीय नागरिकों की जान पर बन आई है। खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे हालातों में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है।
आयोग ने गृह मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि –
नेपाल में कई भारतीय, विशेषकर महिलाएं, फंसी हुई हैं।
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रो-रोकर मदद की गुहार लगा रही है।
बिगड़ते हालातों के चलते कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और भारतीय नागरिक जरूरी सेवाओं से भी वंचित हैं।
रेनू भाटिया ने साफ कहा है कि “महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।”
आयोग ने गृह मंत्रालय से आग्रह किया है कि विदेश मंत्रालय और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ तुरंत समन्वय करके:
नेपाल में हिंसा के चलते फंसे भारतीयों के परिवारों में भी गहरी चिंता का माहौल है। अब सबकी निगाहें केंद्र सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
