Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गाजियाबाद में अजीब चालान, ‘हेलमेट न पहनने’ पर कार मालिक पर जुर्माना, जानें फिर पुलिस ने क्या कहा

गाजियाबाद में अजीब चालान, ‘हेलमेट न पहनने’ पर कार मालिक पर जुर्माना, जानें फिर पुलिस ने क्या कहा

faridabadnews24By faridabadnews24September 11, 2025No Comments2 Mins Read
Strange challan in Ghaziabad, car owner fined for ‘not wearing helmet’, know what the police said then
IMAGES SOURCE : GOOGLE

यूपी के गाजियाबाद में एक कार मालिक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ‘‘हेलमेट न पहनने’’ के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि, पुलिस ने इसे मानवीय भूल बताया है। यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर एक चालान की तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दोपहिया वाहन के उल्लंघन का उल्लेख था लेकिन तस्वीर एक कार की थी। यह तस्वीर स्थानीय पंजीकरण संख्या वाली कार की थी। सोमवार को जारी चालान में दोपहिया वाहन संबंधी उल्लंघन का उल्लेख था, जबकि उसमें राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा सोसाइटी चौराहे के पास खड़ी एक कार की तस्वीर लगी थी।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में एक युवक अपनी कार चला रहा था। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर चालान का मैसेज आया। जब उसने चालान देखा तो उसमें लिखा था कि उसने हेलमेट नहीं पहना था, इसलिए चालान काटा गया है। यह देखकर कार चालक हैरान रह गया क्योंकि कार चलाने वाले के लिए हेलमेट पहनना किसी भी नियम में अनिवार्य नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम ने साफ कर दिया कि चालान काटते समय बड़ी लापरवाही बरती गई।

स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद, एम्स ने लॉन्च किया सुसाइड रोकने वाला स्पेशल APP

पुलिस ने क्या कहा?

अधिकारियों ने बताया कि एक यातायात उप-निरीक्षक ने ‘नो-पार्किंग’ क्षेत्र में खड़ी कार की तस्वीर खींची थी, लेकिन अनजाने में वह तस्वीर दोपहिया वाहन के चालान पर लग गई। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) सचिदानंद ने कहा, ‘‘यह केवल एक मानवीय भूल है। हम मामले की जांच कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ।’’

NEWS SOURCE Credit :indiatv

car owner fined for ‘not wearing helmet’ faridabadnews24 know what the police said then Strange challan in Ghaziabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.