Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Palwal News: विवाहिता को सुलाया मौत की नींद, दहेज, 6 लाख रुपए…फिर भी नहीं भरी लालचियों की भूख

Palwal News: विवाहिता को सुलाया मौत की नींद, दहेज, 6 लाख रुपए…फिर भी नहीं भरी लालचियों की भूख

faridabadnews24By faridabadnews24December 5, 2025No Comments3 Mins Read
Palwal News: Married woman put to death, dowry, 6 lakh rupees... still greedy people's hunger was not satisfied
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पलवल : सरकार और प्रशासन नारी सशक्तीकरण को लेकर चाहे लाख दावे करती हो, लेकिन धरातल पर इसकी सच्चाई बिल्कुल विपरीत है। आए दिन विवाहिताएं घरेलू कलह और दहेज के दानवों की भेंट चढ़ रही हैं। इसी का ताजा उदाहरण सामने आया है पलवल के गांव मित्रोल में जहां दहेज के दानवों ने स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग के चलते एक युवती को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पलवल सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। मृतका के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के सास, ससुर, पति और मृतका की दोनों ननदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के भाई अनूप कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नौरंगाबाद ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन वर्षा की शादी अप्रैल 2023 में गांव औरंगाबाद मित्रोल निवासी सुमित पुत्र विक्रम के साथ हुई थी और हमने शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, जिसकी लिस्ट आज भी हमारे पास है। लेकिन उसके ससुराल वाले इस दहेज से खुश नहीं थे और इसी के चलते शादी के अगले दिन से ही ससुराल पक्ष के सास, ससुर, पति सुमित और वर्षा की दोनों नन्द रेणु और मधु कम दहेज के ताने वर्षा को मारने लगे कि हमने भूखे घर की लड़की से शादी कर ली। हमारे बेटे पर 10 एकड़ जमीन आती है और इसके लिए तो स्कार्पियो के रिश्ते आए थे। इतना ही नहीं वर्षा की दोनों ननदों ने सोने के कुंडल न मिलने पर वर्षा के साथ मारपीट भी की। जब वर्षा ने इसकी शिकायत पति सुमित से की तो सुमित ने भी अपनी बहनों का पक्ष लेते हुए वर्षा के साथ ही मारपीट की।

शिकायतकर्ता मृतका के भाई ने बताया कि जब वर्षा ने उनकी स्कॉर्पियो की मांग और अपने साथ हो रही प्रताड़ना के बारे में हमें बताया तो हमने अपनी एक प्लॉट 6 लाख रुपए में बेचकर उन्हें 6 लाख रुपए दे दिए लेकिन उनकी प्रताड़ना जारी रही। जिसके बाद एक दो बार पंचायती तौर पर भी समझौता हुआ और उन्होंने गलती मानते हुए आगे ऐसा न करने की बात कही। कुछ दिनों के बाद उनका वही रवैया शुरू हो गया। बीते 2 दिसंबर को वर्षा ने फोन पर मुझे बताया कि भैया ये मुझे मारने और सुमित की दूसरी शादी करने की बात कर रहे हैं। अनूप ने शिकायत में बताया कि उसके बाद मुझे वर्षा के पति सुमित का फोन आया कि वर्षा की मौत हो गई है, मैंने उसकी हत्या कर दी है। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष पैसे वाला है और अब घटना के बाद भी हमसे बोला जा रहा है कि तुम कुछ नहीं बिगड़ सकते। परिजनों का कहना है कि वर्षा के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि हमें न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि मृतका वर्षा का 8 माह का एक लड़का भी है, उसको भी छीन लिया।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

6 lakh rupees... still greedy people's hunger was not satisfied dowry faridabadnews faridabadnews24 Palwal News: Married woman put to death
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.