Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार मां बनने पर मिलेंगे हजारों रुपए…

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार मां बनने पर मिलेंगे हजारों रुपए…

faridabadnews24By faridabadnews24December 9, 2025No Comments2 Mins Read
The government has taken a big decision, thousands of rupees will be given to women on becoming mothers for the first time.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देश में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और मातृत्व के दौरान होने वाले खर्च को कम करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), जिसके जरिए लाखों महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, आराम और स्वास्थ्य जांच के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया भी आसान है, इसलिए योग्य महिलाएं घर बैठे इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना?

इस योजना के तहत सरकार पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को कुल 5000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन किस्तों में जारी की जाती है।

  • अगर किसी महिला की दूसरी संतान बेटी होती है, तो उसे अतिरिक्त 6000 रुपये मिलते हैं।
  • इस तरह एक पात्र महिला को कुल 11,000 रुपये तक का लाभ प्राप्त हो सकता है।

इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, और डिलीवरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे मां और बच्चे दोनों की सेहत बेहतर बनी रहे।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ निम्नलिखित महिलाएं ले सकती हैं-

  • उम्र 19 साल या उससे अधिक हो।
  • पहली बार गर्भवती महिलाएं या पहले बच्चे के लिए आवेदन कर चुकी महिलाएं।
  • एससी, एसटी महिलाएं
  • दिव्यांग महिलाएं
  • बीपीएल कार्ड धारक
  • आयुष्मान भारत लाभार्थी
  • ई-श्रम कार्ड धारक
  • पीएम किसान सम्मान निधि की लाभार्थी
  • मनरेगा जॉब कार्ड धारक

किन्हें लाभ नहीं मिलेगा?: केंद्र या राज्य सरकार में नियमित नौकरी करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता।

योजना में आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया काफी सरल है-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pmmvy.wcd.gov.in
  • मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरीफिकेशन करें।
  • अपना नाम, पता और अन्य विवरण भरें।
  • लॉगिन करके योजना का फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन गर्भावस्था के 270 दिनों के भीतर करना आवश्यक है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 The government has taken a big decision thousands of rupees will be given to women on becoming mothers for the first time.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.