Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली–मुंबई सहित 10 शहरों में महज 11 वर्ष की उम्र में ही ड्रग्स का सेवन, नशे के आगोश में बच्चे

दिल्ली–मुंबई सहित 10 शहरों में महज 11 वर्ष की उम्र में ही ड्रग्स का सेवन, नशे के आगोश में बच्चे

faridabadnews24By faridabadnews24December 11, 2025No Comments3 Mins Read
In 10 cities, including Delhi and Mumbai, children are addicted to drugs as young as 11 years old.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देश में ड्रग्स और नशे की समस्या तेजी से गंभीर रूप लेती जा रही है। स्थिति इतनी चिंताजनक है कि अब कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। देश के 10 प्रमुख शहरों में किए गए एक बड़े स्कूल सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, बच्चे अपनी उम्र से काफी पहले ही ड्रग्स का सेवन शुरू कर देते हैं। नशा शुरू करने की औसत उम्र सिर्फ 12.9 वर्ष पाई गई, जबकि कुछ बच्चे सिर्फ 11 साल की उम्र में ही नशे का सेवन करने लगे थे। चिंता की बात यह भी है कि यह वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि अधिकांश बच्चों ने स्वीकार किया कि वे नशे से जुड़े सवालों के जवाब जानबूझकर गलत देते हैं।

दिल्ली-रांची-लखनऊ समेत इन 10 शहरों में सर्वे

नेशनल मेडिकल जर्नल ऑफ़ इंडिया में इस महीने प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, हर सात में से एक स्कूली छात्र कम से कम एक बार किसी न किसी साइकोएक्टिव पदार्थ का सेवन कर चुका होता है। इस अध्ययन में दिल्ली सहित बेंगलुरु, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद, लखनऊ, इंफाल, जम्मू, डिब्रूगढ़ और रांची के करीब 5,920 छात्रों को शामिल किया गया, जिनकी औसत आयु लगभग 14.7 वर्ष थी।

15 फीसदी छात्र कर चुके हैं नशा

शोध में पाया गया कि लगभग 15.1% छात्रों ने अपने जीवन में किसी न किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था। इसके अलावा 10.3% छात्रों ने पिछले साल और 7.2% ने पिछले महीने ही नशा किया था। तंबाकू (4%) और शराब (3.8%) के बाद सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थ ओपिओइड (2.8%), भांग (2%) और इनहेलेंट (1.9%) पाए गए। इनमें से अधिकांश ओपिओइड का सेवन बिना डॉक्टर की पर्ची वाली दवाइयों के रूप में किया गया था।

यह मल्टी-सिटी अध्ययन दिल्ली स्थित AIIMS के नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर की प्रमुख डॉ. अंजू धवन ने चंडीगढ़, डिब्रूगढ़, लखनऊ, बेंगलुरु, श्रीनगर, मुंबई, इंफाल, हैदराबाद और रांची के मेडिकल कॉलेजों के सहयोग से कराया। शोध में पाया गया कि कक्षा 11-12 के छात्रों में नशीले पदार्थों का सेवन करने की संभावना कक्षा 8 के छात्रों की तुलना में लगभग दोगुनी थी। लड़कों में तंबाकू और भांग का उपयोग अधिक देखा गया, जबकि लड़कियाँ भी इस संदर्भ में पीछे नहीं रहीं. उनके शरीर में इनहेलेंट और फार्मास्यूटिकल ओपिओइड का उपयोग अधिक पाया गया।

आधे से ज्यादा छात्रों का दावा- नशे की बात छुपाएंगे

सर्वे में यह भी सामने आया कि आधे से अधिक छात्रों ने स्वीकार किया कि यदि उनसे पूछा जाता, तो वे ड्रग्स लेने या नशा करने की बात छिपा देते। इससे संकेत मिलता है कि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हो सकते हैं।सर्वे में नशीले पदार्थों के सेवन और भावनात्मक समस्याओं के बीच भी संबंध पाया गया। पिछले साल ड्रग्स का इस्तेमाल करने वाले छात्रों में से 31% मनोवैज्ञानिक परेशानियों से जूझ रहे थे, जबकि ड्रग्स न लेने वाले छात्रों में यह प्रतिशत 25% रहा। दोनों समूहों में व्यवहार संबंधी समस्याओं, हाइपरएक्टिविटी और भावनात्मक लक्षणों में भी उल्लेखनीय अंतर देखा गया।

NEWS SOURCE Credit :lalluram

children are addicted to drugs as young as 11 years old. faridabadnews faridabadnews24 In 10 cities including Delhi and Mumbai
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.