Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » RBI ने बताया समाधान, 2000 के नोटों को बदलने का फिर मिला मौका

RBI ने बताया समाधान, 2000 के नोटों को बदलने का फिर मिला मौका

faridabadnews24By faridabadnews24December 20, 2025Updated:December 20, 2025No Comments3 Mins Read
The RBI has provided a solution, giving people another chance to exchange their 2000 rupee notes.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अगर आपके पास अब भी ₹2,000 के नोट सुरक्षित रखे हैं तो सतर्क हो जाइए। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि दो हजार के नोट अभी भी वैध हैं और इन्हें बदलने का अवसर मौजूद है। हालांकि, बैंकिंग प्रणाली से इन नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हुए दो साल से अधिक समय हो चुका है, इसके बावजूद हजारों करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी लौटाए नहीं गए हैं। ऐसे में RBI ने देश की 19 शाखाओं के माध्यम से इन्हें जमा या बदलने की सुविधा जारी रखी है।

98.37 प्रतिशत बैंकिंग प्रणाली में वापस

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशभर की 19 शाखाओं में यह नोट बदलने की सुविधा चालू रखी है, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो कार्यालय भी शामिल हैं। RBI ने मई 2023 में ₹2,000 के नोटों को धीरे-धीरे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद लगभग छह हजार करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी बैंकिंग प्रणाली में वापस नहीं आए हैं। 19 मई, 2023 को जारी घोषणा में RBI ने स्पष्ट किया था कि ₹2,000 के नोट धीरे-धीरे चलन से बाहर किए जा रहे हैं, लेकिन ये नोट अभी भी वैध मुद्रा (लीगल टेंडर) के रूप में स्वीकार्य हैं। 31 अक्टूबर, 2025 तक इस नोट का लगभग 98.37 प्रतिशत बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुका है।

नोटों को बदलने की प्रक्रिया RBI की 19 शाखाओं में

RBI ने यह भी बताया कि हालाँकि ये नोट वैध हैं, लेकिन अधिकांश बैंक शाखाएं और व्यापारी अब इन्हें सामान्य लेन-देन में स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसलिए, इन नोटों को जमा या बदलने की प्रक्रिया विशेष रूप से RBI की 19 शाखाओं में ही की जा रही है। इन प्रमुख शहरों में यह सुविधा उपलब्ध है: अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, नई दिल्ली, चेन्नई आदि। पहले बैंक शाखाओं में ₹2,000 के नोट जमा/बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक थी। RBI के सीजीएम बृजराज ने लोगों को सलाह दी है कि नोट जमा करते समय पहचान दस्तावेज और बैंक विवरण साथ लाएं, ताकि राशि सही तरीके से आपके खाते में क्रेडिट हो सके।

आधार कार्ड की प्रति

दरअसल, ₹2,000 के नोटों को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है कि क्या ये अब भी वैध हैं। RBI का यह कदम “क्लीन नोट पॉलिसी” के तहत पुरानी और कम इस्तेमाल होने वाली मुद्राओं को सिस्टम से हटाने का प्रयास है। दो हजार के नोटों की प्रिंटिंग 2018-19 के बाद बंद कर दी गई थी, क्योंकि इनका उपयोग रोजमर्रा के लेन-देन में कम होता था। रिजर्व बैंक लखनऊ के रीजनल डायरेक्टर ने कहा कि जिनके पास ₹2,000 के नोट शेष हैं, वे आधार कार्ड की प्रति के साथ RBI की शाखा पहुंचें और निर्धारित प्रारूप भरकर नोट जमा कर सकते हैं।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 giving people another chance to exchange their 2000 rupee notes. The RBI has provided a solution
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.