
फरीदाबाद: शहर में आजकल छंटाई के नाम पर पेड़ों को काटने का खेल चल रहा है। नगर निगम कर्मी टहनियां छांटने की बजाए इन्हें काट देते हैं। पता चला है कि इन काटे गए पेड़ों को बेचा जा रहा है। इससे न केवल हरियाली को बड़ा नुकसान है, बल्कि गोलमाल भी हो रहा है। ताजा मामला सेक्टर-16ए के जेड पार्क का है। यहां दर्जनभर से अधिक पेड़ों की बड़ी टहनियों को काट दिया गया है। इन्हें ट्रैक्टर में भरकर ले जाया जा रहा है। यह देख सेक्टरवासियों में रोष है। उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय निवासी एडवोकेट पवन पाराशर का कहना है हर साल सर्दी में यही खेल होता है। टहनियां छांटनी चाहिए लेकिन निगमकर्मी बड़े-बड़े पेड़ों को ही साफ कर देते हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
NEWS SOURCE Credit :jagran
