Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये चीजें, पार्टी में ज्यादा उल्टा सीधा खाने से हो सकती है पेट की परेशानी

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये चीजें, पार्टी में ज्यादा उल्टा सीधा खाने से हो सकती है पेट की परेशानी

faridabadnews24By faridabadnews24December 27, 2025Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Eat these foods to keep your gut healthy; eating too much unhealthy food at parties can cause stomach problems.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

साल के आखिर में लोग एकदम पार्टी के मूड में रहते हैं। क्रिसमस से ही घरों में पार्टी का दौर शुरू हो जाता है और ये जश्न नए साल तक चलता है। ऐसे में घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनते हैं, ड्रिंक्स होती हैं, देर रात जागकर पार्टी करते हैं, मिठाई और जंक फूड का सेवन करते हैं। ये सारी चीजें मिलकर पेट खराब करने में जरा भी देरी नहीं करती हैं। कुछ लोगों को इससे पेट फूलने, गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। लेकिन अगर जरा ध्यान रखा जाए और खाने पीने के मामले में थोड़ी सावधानी बरती जाए तो आप बिना पेट की चिंता किए पार्टी इंजॉय कर सकते हैं। जानिए पेट को स्वस्थ रखने और आंतों को हेल्दी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं?

चिया सीड्स पानी- हेल्दी गट के लिए दिन की शुरुआत चिया सीड्स वाटर के साथ करें। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स रातभर भिगो दें। सुबह इस पानी में एक चम्मच नींबू के रस मिलाएं और पानी को हल्का गुनगुना करें और इस पानी को पी लें। चिया सीड्स आपके पाचन तंत्र को धीरे-धीरे एक्टिव करने के लिए पर्याप्त है।

खाने में प्रोटीन और फाइबर जरूरी- पार्टी में स्टार्टर्स से लेकर मिठाइयां तक सब कुछ होता है, लेकिन आपको इसके साथ ही अपनी प्लेट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों को जगह देनी चाहिए। इसके लिए अंडा और चिकन जैसे प्रोटीन के साथ-साथ सलाद, सब्ज़ियां, चिया सीड्स और अलसी के बीज जैसे फाइबर फूड खाएं। इससे अचानक भूख बढ़ने से रोका जा सकता है और आप ओवर ईटिंग से बचते हैं। खाने में मिठाई, तले हुए स्नैक्स, पराठे, बिरयानी, कचौरी खाने से बचें।

खाने के बाद टहलें- देर रात खाना खाकर सीधे सो जाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। खाना खाने के बाद कुछ कदम चलना-फिरना बेहद जरूरी है। खासतौर से फेस्टिवल टाइम में रात के खाने के बाद 10 से 15 मिनट की वॉक करने से आंतों के फंक्शन में काफी सुधार आता है। इससे शरीर में ग्लूकोज मांसपेशियों तक पहुंचता है और गैस-एसिडिटी कम बनती है। इससे खाने के बाद पेट फूलने की समस्या से बचाव होता है।

हेल्दी फैट खाएं- अगर खा रहे हैं तो डाइट में हेल्दी फैट शामिल करें। हेल्दी फैट पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके लिए A2 घी, नारियल तेल, मेवे, बीज, खुले में पाली गई मुर्गियों के अंडे और वसायुक्त मछली पाचन के लिए अच्छी होती हैं। इससे सूजन कम होती है। स्वस्थ फैट आंत की परत को सहारा देता है, जो अक्सर ज्यादा चीनी, मसालेदार खाने या शराब जैसे कारकों से प्रभावित होती है।

नींद है जरूरी- त्योहारी मौसम में पार्टियां अक्सर देर रात तक चलती हैं, जिससे नींद देर से आती है। लेकिन देर रात की पार्टियां और अनियमित नींद कोर्टिसोल का स्तर बढ़ाती हैं, पाचन क्रिया को धीमा करती हैं और भूख लगने की संभावना बढ़ाती हैं। इसलिए जल्दी रात का खाना खा लें। स्क्रीन से दूर रहें और हल्की लाइट रखें जिससे नींद आसानी से आ जाए।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Eat these foods to keep your gut healthy; eating too much unhealthy food at parties can cause stomach problems. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.