Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Zomato: जानें बड़ी वजह, हर महीने 5,000 कर्मचारियों को निकाल रही जोमैटो कंपनी

Zomato: जानें बड़ी वजह, हर महीने 5,000 कर्मचारियों को निकाल रही जोमैटो कंपनी

faridabadnews24By faridabadnews24February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Zomato: Learn the big reason why Zomato is laying off 5,000 employees every month.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बीते दिनों 25 दिसंबर और 31 दिसंबर 2025 को हुई गिग वर्कर्स की हड़ताल ने देशभर में इस सेक्टर की चुनौतियों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया। इसी बीच ऑनलाइन फूड और सामान डिलीवरी कंपनी Zomato के संस्थापक और CEO दीपिंदर गोयल का एक बयान सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने कंपनी के प्लेटफॉर्म से हर महीने बड़ी संख्या में वर्कर्स के बाहर होने की चौंकाने वाली सच्चाई साझा की है। एक पॉडकास्ट के दौरान गोयल ने बताया कि Zomato हर महीने औसतन करीब 5,000 डिलीवरी वर्कर्स को प्लेटफॉर्म से हटाती है। इसके अलावा, हर महीने लगभग 1.5 लाख से 2 लाख डिलीवरी पार्टनर्स खुद ही काम छोड़ देते हैं। उन्होंने साफ किया कि यह केवल छंटनी का मामला नहीं है, बल्कि गिग वर्क के स्वभाव से जुड़ी एक बड़ी हकीकत है।

धोखाधड़ी बनी बड़ी वजह

दीपिंदर गोयल के मुताबिक, जिन डिलीवरी पार्टनर्स को हटाया जाता है, उनमें से अधिकतर मामलों में धोखाधड़ी सामने आती है। कुछ वर्कर्स बिना ऑर्डर पहुंचाए ही ऐप पर उसे ‘डिलीवर्ड’ दिखा देते हैं। वहीं, कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर्स में ग्राहकों को सही छुट्टे पैसे न लौटाने जैसी शिकायतें भी अक्सर मिलती हैं। ऐसी गतिविधियों के चलते कंपनी को सख्त कदम उठाने पड़ते हैं।

क्यों छोड़ देते हैं डिलीवरी पार्टनर्स काम?

डिलीवरी वर्कर्स के लगातार प्लेटफॉर्म छोड़ने के कारणों पर बात करते हुए गोयल ने कहा कि ज्यादातर लोग इस काम को लंबे समय के करियर के रूप में नहीं देखते। यह नौकरी कई लोगों के लिए अस्थायी समाधान या बीच के समय का विकल्प होती है। कई युवा और जरूरतमंद लोग तुरंत कमाई के लिए इससे जुड़ते हैं और जैसे ही उनकी आर्थिक जरूरत पूरी होती है, वे प्लेटफॉर्म छोड़ देते हैं। उन्होंने यह भी माना कि हर महीने कितने वर्कर्स आएंगे और कितने जाएंगे, इसका सटीक अनुमान लगाना कंपनी के लिए एक चुनौती बना रहता है।

Zomato अब भी मुनाफे का मजबूत स्तंभ

गोयल ने कंपनी के बिजनेस मॉडल पर भी रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि हालिया तिमाही तक फूड डिलीवरी Zomato का सबसे बड़ा रेवेन्यू जनरेट करने वाला सेगमेंट था, लेकिन अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit इस मामले में आगे निकल चुका है। इसके बावजूद, Zomato आज भी कंपनी के लिए सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला बिजनेस बना हुआ है। फूड डिलीवरी और Blinkit के अलावा, कंपनी ‘डिस्ट्रिक्ट’ के जरिए आउटिंग-आधारित बिजनेस और Hyperpure के तहत B2B ग्रोसरी सप्लाई सेगमेंट में भी सक्रिय रूप से काम कर रही है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

000 employees every month. faridabadnews faridabadnews24 Zomato: Learn the big reason why Zomato is laying off 5
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.