Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फीस में नहीं लगेगा 1 भी रुपया, सरकारी कोर्स से बनेगा काम, कोचिंग के बिना करें JEE और UPSC परीक्षा की तैयारी

फीस में नहीं लगेगा 1 भी रुपया, सरकारी कोर्स से बनेगा काम, कोचिंग के बिना करें JEE और UPSC परीक्षा की तैयारी

faridabadnews24By faridabadnews24January 13, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
No fees will be charged, government courses will suffice, prepare for JEE and UPSC exams without coaching.
IMAGES SOURCE : GOOGLE
नई दिल्ली (Free Government Courses): बदलते दौर में शिक्षा केवल स्कूल की चारदीवारी तक सीमित नहीं रह गई है. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने ‘स्वयं’ (SWAYAM) और ‘दीक्षा’ (DIKSHA) जैसे डिजिटल पोर्टल्स के जरिए क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत की है. कक्षा 11वीं और 12वीं के वे स्टूडेंट्स, जो भारी-भरकम कोचिंग फीस नहीं भर सकते या दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं, अब अपने मोबाइल या लैपटॉप से देश के टॉप शिक्षकों से मुफ्त में पढ़ सकते हैं. हाल ही में NCERT ने 28 नए ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं. ये खास तौर पर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए हैं. इन कोर्सेज की सबसे बड़ी खासियत है कि ये पूरी तरह से फ्री हैं और इन्हें पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाता है. 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकायों के मॉड्यूल उपलब्ध हैं. ये कोर्स न केवल NCERT सिलेबस पर आधारित हैं, बल्कि इनमें वीडियो लेक्चर, रीडिंग मटीरियल और सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

सरकार ने लॉन्च किए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स

अगर आप साल 2026 में बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं या जेईई/नीट जैसी परीक्षाओं की नींव मजबूत करना चाहते हैं तो सरकार के मुफ्त डिजिटल रिसोर्सेस आपके लिए करियर के गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं.

SWAYAM पोर्टल: क्या है और कैसे काम करता है?

‘स्वयं’ (Study Webs of Active-Learning for Young Aspiring Minds) भारत सरकार का प्रमुख मंच है. यहां 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए Massive Open Online Courses (MOOCs) उपलब्ध कराए जाते हैं. इन कोर्सेज का संचालन NCERT द्वारा किया जाता है. स्टूडेंट्स अपनी पसंद के विषयों जैसे- अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और मैथेमेटिक्स में नामांकन कर सकते हैं.

फ्री में उपलब्ध विषयों की सूची

  • कक्षा 11: अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, भूगोल, फिजिक्स, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी.
  • कक्षा 12: बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, भूगोल, गणित, फिजिक्स, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी.

सरकारी फ्री कोर्स के फायदे

इन कोर्सेज की अवधि आमतौर पर 24 सप्ताह होती है. पढ़ाई 4 चरणों (Four Quadrants) में करवाई जाती है:
  • वीडियो लेक्चर: विशेषज्ञों के वीडियो शेयर किए जाते हैं.
  • स्टडी मटीरियल: ई-बुक्स और नोट्स डाउनलोड कर सकते हैं.
  • स्वयं मूल्यांकन: क्विज और टेस्ट के जरिए अपनी तैयारी चेक कर सकते हैं.
  • चर्चा मंच: ऑनलाइन फोरम में छात्र अपने डाउट्स दूर कर सकते हैं.

फ्री कोर्स के लिए आवेदन कैसे करें?

सरकार के फ्री कोर्स से पढ़ाई करने इच्छुक स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है. कोर्स पूरा करने के बाद फाइनल परीक्षा आयोजित की जाएगी (संभावित तिथि मार्च 2026), जिसे पास करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा. स्वयं के साथ ही ‘दीक्षा’ पोर्टल पर भी NCERT किताबों का QR कोड स्कैन करके सीधे उस पाठ से संबंधित वीडियो और इंटरेक्टिव सामग्री देख सकते हैं. यह प्लेटफॉर्म 36 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है.

 

NEWS SOURCE Credit :news18

 

faridabadnews faridabadnews24 government courses will suffice No fees will be charged prepare for JEE and UPSC exams without coaching.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

जानिए इनके अलग-अलग फायदे, वॉक, जॉगिंग या दौड़ना, जल्दी वजन घटाने के लिए क्या अच्छा है

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.