Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बीफार्मा छात्रा के गिड़गिड़ाने पर भी नहीं माना टीचर, सर! छोड़ दीजिए, मैं आपकी बेटी जैसी हूं…

बीफार्मा छात्रा के गिड़गिड़ाने पर भी नहीं माना टीचर, सर! छोड़ दीजिए, मैं आपकी बेटी जैसी हूं…

faridabadnews24By faridabadnews24January 15, 2026No Comments2 Mins Read
Even after the B.Pharm student pleaded with him, the teacher didn't relent. "Sir, please let me go, I'm like your daughter..."
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Student Sexual Harassment Case: गौतम बुद्ध नगर के एक नामी कॉलेज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीफार्मा की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान टीचर ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। जब उसने इस घटना का विरोध किया और न्याय की उम्मीद में कॉलेज प्रशासन से शिकायत की तो वहां भी उसे निराशा मिली। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो सामने आ गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वजह से कॉलेज के परिसर में बहुत तनाव का माहौल है और बच्चों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

प्रैक्टिकल परीक्षा में दिखी टीचर की हैवानियत

छात्रा के अनुसार, टीचर ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और जब उसने इस चीज का विरोध किया तो उसे ही धमका कर डराने का प्रयास किया गया। छात्रा ने अपने बचाव में कहा, “सर, मुझे छोड़ दीजिए, मैं आपकी बेटी जैसी हूं,” तब भी उस टीचर का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं, लड़की को छुड़ाने के लिए उसके बचाव में जब उसका दोस्त आया तो उसके साथ मारपीट की गई।

करियर खत्म करने की मिली धमकी

छात्रा ने न्याय की उम्मीद में इस मामले के बारे में अपने कॉलेज प्राचार्य को बताया। लेकिन प्राचार्य छात्रा की मदद करने की जगह उसे ही धमकाने लगा। उन्होंने उसे परीक्षा में फेल करने और करियर खत्म करने की धमकी दी और किसी को भी इसके बारे में नहीं बताने के लिए कहा। छात्रा इस घटना के बाद से मानसिक दबाव में है और वह बहुत सहम गई है। इसी बीच छात्रा की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें उसने टीचर और प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी।

वीडियो वायरल होने पर छात्रों का प्रदर्शन

छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज के अन्य छात्रों के बीच आक्रोश देखने को मिला। समाजवादी छात्र सभा ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की। फिलहाल इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

NEWS SOURCE Credit :patrika

Even after the B.Pharm student pleaded with him faridabadnews faridabadnews24 I'm like your daughter..." please let me go the teacher didn't relent. "Sir
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.