Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 55 साल के पड़ोसी ने किया रेप 13 साल की लड़की के साथ, आसपास के इलाकों में आक्रोश का माहौल

55 साल के पड़ोसी ने किया रेप 13 साल की लड़की के साथ, आसपास के इलाकों में आक्रोश का माहौल

faridabadnews24By faridabadnews24January 16, 2026No Comments2 Mins Read
A 55-year-old neighbor raped a 13-year-old girl, sparking outrage in the surrounding areas.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भद्रक: ओडिशा के भद्रक जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शर्मसार कर देने वाले इस मामले में लड़की के 55 साल के पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना भद्रक जिले के धुसुरी थाना क्षेत्र के ओलंग पंचायत के बोड़ा गांव की है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम बिघिना जेना है, जो 55 साल का है और पेशे से किसान है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 11 जनवरी को हुई थी। उस दिन नाबालिग लड़की गांव में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर बने खटाल में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन यौन शोषण किया।

स्कूल में अचानक बिगड़ गई थी लड़की की तबीयत

घटना के अगले दिन जब नाबालिग लड़की स्कूल गई, तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद जब उसकी मां ने तबीयत के बारे में पूछा, तो बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग बेहद सदमे में आ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिवार ने धूसुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।

गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश का माहौल

धुसुरी थाने के IIC अजय सुदर्शन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग लड़की के खेलते समय आरोपी ने उसे अपने खटाल में बुलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। परिवार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64, 65(1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है। घटना के सामने आने के बाद गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 

A 55-year-old neighbor raped a 13-year-old girl faridabadnews faridabadnews24 sparking outrage in the surrounding areas.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.