Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लॉ कॉलेज के प्रोफेसर पर हथौड़े और चाकू से कातिलाना हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

लॉ कॉलेज के प्रोफेसर पर हथौड़े और चाकू से कातिलाना हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24January 27, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद: अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने जसाना स्थित एक कॉलेज के प्रोफेसर के साथ मारपीट व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू निवासी गांव घोड़ी तुड़रे, जिला पलवल (हाल पीयूष सोसायटी, फरीदाबाद), सुमित निवासी गांव कोटवन, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) तथा दीपक निवासी गांव घोड़ी चांट, जिला पलवल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीड़ित सुभाष, निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना तिगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 जनवरी को जब वह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकला, तो रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ हथौड़े से मारपीट की और चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शिकायत के आधार पर थाना तिगांव में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि शिकायतकर्ता के कॉलेज में पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षिका को किसी कारणवश कॉलेज से नौकरी से निकाल दिया गया था। महिला शिक्षिका को शक था कि शिकायतकर्ता ने उसके खिलाफ साजिश रची है, जिसके चलते उसे नौकरी से हटाया गया। इसी रंजिश के चलते महिला शिक्षिका ने अपने पति को इस बारे में बताया, जिसके बाद पति के कहने पर तीनों आरोपियों ने प्रोफेसर पर हमला किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
faridabadnews faridabadnews24 Law college professor brutally attacked with a hammer and knife; three suspects arrested.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.