Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 2 कारों की टक्कर में वकील की मौत, फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

2 कारों की टक्कर में वकील की मौत, फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

faridabadnews24By faridabadnews24February 5, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read
Lawyer killed in two-car collision; horrific accident on Delhi-Mumbai-Vadodara Expressway in Faridabad.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-8 फ्लाईओवर के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक वकील की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग की टोयोटा कोरोला एल्टिस कार और एक इनोवा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिसके चलते टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कोरोला एल्टिस कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कोरोला एल्टिस कार सवार वकील कुलदीप सिंह भाटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बल्लभगढ़ के सेक्टर-7डी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इनोवा कार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी, जिसमें एक युवक और एक युवती सवार थे। टक्कर के बाद इनोवा चला रहा युवक गाड़ी में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे के लिए जिम्मेदार कौन था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Lawyer killed in two-car collision; horrific accident on Delhi-Mumbai-Vadodara Expressway in Faridabad.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

    March 11, 2026

    जानिए इनके अलग-अलग फायदे, वॉक, जॉगिंग या दौड़ना, जल्दी वजन घटाने के लिए क्या अच्छा है

    March 11, 2026

    LIC Scheme: LIC की इस स्कीम से हर महीने मिलेंगे 7,000 रुपये, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका!

    March 9, 2026

    Comments are closed.

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.