Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तुरंत राहत पाने के लिए क्या उपाय करें, किस विटामिन की कमी से शरीर में खुजली होती है

तुरंत राहत पाने के लिए क्या उपाय करें, किस विटामिन की कमी से शरीर में खुजली होती है

faridabadnews24By faridabadnews24February 5, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
What measures can be taken for immediate relief, and which vitamin deficiency causes itching in the body?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

शरीर में खुजली होने लगे तो इंसान का बैठना, खड़े रहना और सोना मुश्किल हो जाता है। खुजली भले ही मामूली समस्या लगती हो, लेकिन कई बार ये रातों की नींद हराम कर देती है। खुजली सिर्फ त्वचा पर होने वाली बाहरी समस्या नहीं है बल्कि ये शरीर के अंदर पनपने वाली बीमारी है। खुजली को लोग लिवर से जोड़कर देखते हैं लेकिन कई बार शरीर में खास विटामिन और पोषक तत्वों की कमी होने पर भी खुजली की समस्या होने लगती है। त्वचा पर खुजली होना कई बीमारियों का लक्षण भी हो सकते हैं। खुजली के अन्य कारणों में पित्ती निकलना, दाद या खाज की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा खाने में किसी चीज से एलर्जी भी खुजली का कारण हो सकता है।

किस विटामिन की कमी से खुजली होती है?

शरीर में खाज खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक शरीर में होने वाली विटामिन की कमी भी है। विटामिन ए की कमी से खुजली की शिकायत हो सकती है। विटामिन A कम होने पर स्किन ड्राई होती है और खुजली होती है। इसके अलावा विटामिन बी12 की कमी से भी स्किन पर रैशेज और खुजली हो सकती है। विटामिन बी12 की कमी से हाथ-पैरों में खुजली हो सकती है। विटामिन बी3 की कमी होने पर भी शरीर में खुजली होने लगती है। विटामिन बी3 यानि ‘नियासिन’ की कमी से रैशेज और घाव भी हो जाते हैं। वहीं विटामिन ई और विटामिन सी की कमी भी खुजली का कारण हो सकती है। ये सभी विटामिन शरीर में होने वाली खुजली के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

खुजली में तुरंत राहत पाने के लिए घरेलू उपाय

कैलेमाइन लोशन- खुजली को शांत करने के लिए आप कैलामाइन लोशन लगा सकते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और खुजली कम होती है। स्किन स्पेशलिस्ट भी इसे एक अच्छा और असरदार उपाय मानते हैं जो आपको कुछ देर के लिए खुजली से राहत दे सकता है। यह नेचुरल और सेफ भी है।

ईथर के तेल- कुछ तेल जैसे लैवेंडर, पेपरमिंट, यूकेलिप्टस ऑयल खुजली को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। इन तेलों में सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं जिसे त्वचा पर लगाने से ठंडक मिलती है। जिन लोगों को स्किन में जलन या खुजली रहती है उनके लिए ये तेल फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन्हें कोल्ड क्रीम या कैरियर ऑयल के साथ लगाना फायदेमंद होता है।

आइस पैक- बर्फ की पट्टियां गर्मी से होने वाली जलन से तुरंत राहत दिला सकती हैं। अगर आपके पास आइस पैक नहीं है तो बर्फ के टुकड़ों को किसी कपड़े में रखकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे स्किन की सूजन से राहत मिलेगी। इससे स्किन एलर्जी कम होगी और जलन भी दूर होगी।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

and which vitamin deficiency causes itching in the body? faridabadnews faridabadnews24 What measures can be taken for immediate relief
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

    March 11, 2026

    जानिए इनके अलग-अलग फायदे, वॉक, जॉगिंग या दौड़ना, जल्दी वजन घटाने के लिए क्या अच्छा है

    March 11, 2026

    LIC Scheme: LIC की इस स्कीम से हर महीने मिलेंगे 7,000 रुपये, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका!

    March 9, 2026

    Comments are closed.

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.