Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गोगी गैंग के साहिल की गोली मारकर हत्या, दिल्ली में दिनदहाड़े गैंगवार

गोगी गैंग के साहिल की गोली मारकर हत्या, दिल्ली में दिनदहाड़े गैंगवार

faridabadnews24By faridabadnews24February 15, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read
Sahil of Gogi gang shot dead in broad daylight gang war in Delhi
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। रोहिणी सेक्टर-17 में बदमाशों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने साहिल पर कई राउंड फायरिंग की। गोली सीधे उसे लगी, जो जानलेवा साबित हुई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे टिल्लू ताजपुरिया गैंग का हाथ हो सकता है। वहीं, साहिल का नाम गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों गैंग के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से अपने इलाके में सक्रिय हुआ था। इसी बीच उस पर हमला कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की गहराई से जांच जारी है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Sahil of Gogi gang shot dead in broad daylight gang war in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.