देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को फोन कर हालचाल जाना । अनिल विज फिलहाल मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट है। उनकी जांघ का ऑपरेशन हुआ है। वो अपने घर में बाथरुम में गिर गए थे।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक से कार्यकर्ता की भी चिंता है। उन्होने सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर फोन किया और करीब पांच मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
आज सुबह 9.44 बजे जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मेक्स मोहाली अस्पताल में बाई जांघ की हड्डी टूट जाने के बाद उपचार करवा रहे मेरा हालचल जानने के लिए फोन आया तो सारी पीड़ा दूर हो गई । मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता की भी आप इतनी चिंता करते है आपको कोटि कोटि नमन व धन्यवाद ।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आने के बाद ट्वीट कर जानकारी सांझा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्यकर्ता को फोन कर हालचाल जानने पर धन्यवाद किया।

