Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दो माह का प्लान तैैैैैयार, हरियाणा में नए सिरे से मजबूत करेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

दो माह का प्लान तैैैैैयार, हरियाणा में नए सिरे से मजबूत करेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

faridabadnews24By faridabadnews24June 23, 2020No Comments4 Mins Read

हरियाणा : हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी (BSP) नए सिरे से अपना काडर खड़ा करेगी। पूर्व में बसपा से निकाले जा चुके करीब पांच दर्जन पदाधिकारियों के इनेलो में जाने के बाद पार्टी अध्यक्ष मायावती ने हरियाणा की तरफ रुख किया है। कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने के बाद मायावती हरियाणा का दौरा भी करेंगी। बसपा सुप्रीमो ने अपनी प्रदेश यूनिट को न केवल गांव दर गांव जाकर हर वर्ग में पैठ बनाने के निर्देश दिए, बल्कि युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए दो-दो माह का अलग-अलग प्लान तैयार करने को भी कहा है।

बसपा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. महेश कुमार ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कहा कि प्रत्येक वर्ग के लिए बनने वाले प्लान पर पूरे दो माह तक काम चलेगा। बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश यूनिट को हर वर्ग की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह (यमुनानगर) के नेतृत्व में 15 राज्य पदाधिकारी और 30 लोकसभा प्रभारी इस पूरी प्लानिंग पर काम करेंगे। बसपा के यह 45 लोग दो-दो विधानसभा क्षेत्र में पार्टी अध्यक्ष मायावती के प्लान को धरातल पर लागू करने की दिशा में जुटने वाले हैं।

डॉ. महेश ने इस बात से इंकार किया कि बसपा का इनेलो में विलय हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिन लोगों ने अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वाह नहीं किया, उन्हेंं पार्टी अध्यक्ष मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया था। अब यह लोग इनेलो में चले गए तो बसपा की राह आसान हो गई है। बसपा में यह लोग कमजोर कड़ी थे। इनके जाने के बाद बसपा को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में भी अब भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।

प्रदेश कोऑर्डिनेटर ने कहा कि बसपा राष्ट्रीय पार्टी है। उसका वर्तमान संगठन चट्टान की तरह मजबूत है। हरियाणा में अगर भाजपा की सरकार बनी है तो उसके जिम्मेदार इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ही हैं, क्योंकि उनके खुद के परिवार में टूटन और बिखराव हो गया था। वह अपने परिवार को संभाल नहीं पाए और उनका एक पोता दुष्यंत चौटाला भाजपा की गोद में जाकर बैठ गया, जिस कारण भाजपा को सत्ता में आने का मौका मिल गया। इसलिए इनेलो नेताओं को बसपा में तोडफ़ोड़ करने अथवा उसके अपनी पार्टी में विलय का दावा करने से पहले चौटाला परिवार को एकजुट करने की चिंता करनी चाहिए।

डॉ. महेश कुमार ने एक सवाल के जवाब में बताया कि दिल्ली व हरियाणा का संयुक्त प्रभार देख रहे सीपी सिंह जल्द ही हरियाणा का दौरा करेेंगे। वह कार्यकर्ताओं को पार्टी अध्यक्ष मायावती का संदेश देंगे। उसके बाद मारामारी खत्म होते ही बसपा सुप्रीमो को हरियाणा बुलाया जाएगा, ताकि कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और जोश का संचार हो सके। तब तक उनके द्वारा दिए गए जनहित के एक्शन प्लान पर पूरी पार्टी काम करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पिछले साल 28 अक्टूबर के बाद नया संगठन काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रकाश भारती और नरेश सारन समेत इनेलो में गए विभिन्न पदाधिकारियों को सात जनवरी को इसी साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा से निकाल दिया गया था। इनमें से कई ऐसे लोगों के फोन आ रहे हैं, जो कह रहे कि भारती ने उनका नाम इनेलो में जाने वालों की लिस्ट में जबरदस्ती लिख दिया था, लेकिन वह बसपा संगठन से जुड़े हैं।

प्रांतीय कार्डिनेटर ने भाजपा सरकार द्वारा 1983 पीटीआइ को निकालने तथा 10 हजार स्वास्थ्य कॢमयों की नौकरी छीनने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों, किसानों व मजदूरों की आवाज न तो जजपा उठा रही है और न ही इनेलो व कांग्रेस। भाजपा का विकल्प प्रदेश में कांग्रेस नहीं बल्कि बसपा ही हो सकती है।

faridabadnews24 Two-month plan prepared will strengthen BSP supremo Mayawati in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.