हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द ही होने वाला है। भाजपा में मौजूदा वक्त में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला है। सुभाष बराला जाट हैं और अब भाजपा फिर से किसी जाट नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है, जो कि हुड्डा और चौटाला परिवार को टक्कर दे सके।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा प्रदेश में ऐसे नेता को तलाश रही है जिसका खुद को अपना वर्चस्व हो और हुड्डा और चौटाला जैसे जाट परिवारों को भी टक्कर दे सके। भाजपा में कुछ जाट नेताओं के नामों पर विचार रहा है, हालांकि भाजपा की तरफ से नॉन जाट चेहरों पर भी चर्चा की जा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में मौजूदा अध्यक्ष सुभाष बराला के अलावा पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सबसे आगे हैं, वहीं पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़, विधायक महिपाल ढांडा के अलावा कृष्णपाल गुर्जर, संदीप जोशी, कमल गुप्ता समेत कई नाम है जिन पर चर्चा की जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
हरियाणा और केंद्र के भाजपा नेताओं का मानना है कि भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष ऐसा हो जो कि मुख्यमंत्री और पार्टी के जनाधार के अलावा खुद का जनाधार रखता हो। ऐसा प्रदेश अध्यक्ष हो जो कि जाट नेताओं में शुमार भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और चौटाला परिवार में ओपी चौटाला, अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला की टक्कर को हो।


