Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिना किसी घोषणा के कृष्‍णपाल गुर्जर को करीब एक सप्‍ताह से हरियाणा भाजपा का अध्‍यक्ष बनने की बधाइयां मिल रही

बिना किसी घोषणा के कृष्‍णपाल गुर्जर को करीब एक सप्‍ताह से हरियाणा भाजपा का अध्‍यक्ष बनने की बधाइयां मिल रही

faridabadnews24By faridabadnews24July 3, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  बिना किसी घोषणा के केंद्रीय राज्‍यमंत्री कृष्‍णपाल गुर्जर को करीब एक सप्‍ताह से हरियाणा भाजपा का अध्‍यक्ष बनने की बधाइयां मिल रही थीं। गुर्जर के समर्थक उनके अध्‍यक्ष बनने की चर्चाओंं से अति उत्‍साहित नजर आ रहे थे। हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर अभी किसी की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बुधवार को सुबह से भाजपा के सूत्र संकेत दे रहे थे कि शाम को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के अध्यक्ष बनने की घोषणा हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिलचस्प बात है भले ही अधिकृत घोषणा अभी तक नहीं हुई है, पर गुर्जर को अध्यक्ष बनने की बधाइयां सप्ताह भर से पहले से मिल रही थीं। फेसबुक, इंस्टाग्राम हो या ट्वीटर सभी पर बधाइयों का दौर चल रहा था।

भाजपा के आइटी प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि अभी प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है। बावजूद इसके खुद गुर्जर के फोन पर भी विधायकों, संभावित जिलाध्यक्षों के दावेदारों सहित मंत्रियों और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बधाई संदेश आ रहे हैं।

गुर्जर फोन पर मिलने वाली बधाई को बड़े ही संकोच से स्वीकार करते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मीडिया में अपने मित्रों से भी सिर्फ यही कह रहे हैं कि जो बधाई दे रहे हैं, मैं उनकी बधाई तो ले रहा हूं मगर उनसे यह भी पूछ रहा हूं कि उन्हेंं यह खबर कहां से मिली क्योंकि खुद उनके पास अभी तक कोई अधिकृत सूचना नहीं है।

गुर्जर बधाई स्वीकार करने के पीछे तर्क दे रहे हैं कि किसी कार्यकर्ता अथवा पार्टी नेता को कैसे कह दें कि उन्हेंं कोई बधाई मत दीजिए। गुर्जर के अनुसार न तो वह अध्यक्ष बनने की चाहत लेकर किसी नेता के पास गए और न ही पार्टी के प्रभारी, मुख्यमंत्री अथवा केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे इस बारे में चर्चा की है।

बता दें कि 24 जून को जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली आए थे तो पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सार्वजनिक रूप कृष्णपाल गुर्जर को अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया था। इसके बाद गुर्जर का नाम गंभीरता से अध्यक्ष पद के लिए सामने आने लगा। 24 जून को दिल्ली में सीएम से मिलने के बाद कृष्णपाल गुर्जर चंडीगढ़ भी गए थे।

गुर्जर ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिल जैन से उनके जन्मदिन के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर विस्तृत चर्चा भी कर ली थी, यह राजनीतिक गलियारों में सभी जानते हैं। दिल्ली में पार्टी मुख्यायल में गुर्जर के नाम को कोई नेता खारिज नहीं कर रहा है।

इसी बीच जब अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राज्य के नेताओं की रायशुमारी लेकर जाने वाले राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने ट्वीट कर कृष्णपाल गुर्जर को अध्यक्ष बनने की बधाई दी तो यह मान लिया गया कि गुर्जर अध्यक्ष बन गए हैं। हालांकि कुछ देर बाद मुरलीधर राव ने यह ट्वीट हटा लिया लेकिन गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं, इसकी संभावनाएं बरकरार हैं।

faridabadnews24 Krishnapal Gurjar is getting congratulations of becoming the President of Haryana BJP for almost a week without any announcement.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.