फरीदाबाद : बड़खल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम पंकज सेतिया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मध्यमवर्गीय परिवार की परेशानियां बढ़ गई हैं।
एक तरफ जहां कोरोना काल में लोग इस बीमारी से लड़ रहे है वहीं दूसरी लड़ाई जनता महंगाई से लड़ रही है। क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थाें की कीमतों में वृद्धि होने से खाद्य पदार्थ, मालभाड़ा किराया सहित रोजाना प्रयोग में आने वाली अन्य वस्तुओं के दामों में भी वृद्धि होनी शुरू हो गई है, जिससे लोगों को एक और संकट पैदा हो गया है।
प्रदर्शन में पार्षद राकेश भड़ाना, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, मानक चंद भाटिया, गौरव ढींगड़ा, डॉ.सौरभ, भारत अरोड़ा, इशांत कथूरिया, जितेंद्र चंदीला, गजराज, नरेश भड़ाना, पप्पन, सागर कौशिक, कुलवंत सिंह, भगवान, भूपेंद्र नागर, सुशील सरपंच मौजूद थे।
