Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सियासी घमासान जारी, रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

सियासी घमासान जारी, रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

faridabadnews24By faridabadnews24July 5, 2020No Comments2 Mins Read

भोपाल – मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान जारी है। रामेश्वर शर्मा को मध्य प्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। कांग्रेस ने शर्मा की नियुक्ति पर सवाल उठाया है और इसे अवैध करार दिया है। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जे पी धनोपिया ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी की जा रही है। प्रोटेम स्पीकर वह विधायक बनता है जो वरिष्ठ हो और पिछले पांच वर्षों से स्पीकर के पैनल में अपनी सेवा दिया हो, लेकिन शर्मा इस मापदंड पर खरा नहीं उतरते हैं। इसलिए उनकी नियुक्ति अमान्य है और इसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले जगदीश देवड़ा प्रोटेम स्पीकर थे उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है। धनोपिया ने कहा कि देवड़ा की मंत्री पद पर नियुक्ति गलत है क्योंकि प्रोटेम स्पीकर को किसी अन्य पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता है। देवड़ा ने 2 जुलाई को सुबह 11 बजे पद की शपथ ली और शाम 4 बजे इस्तीफा दे दिया। इस घटना की जांच के लिए एक सर्वदलीय समिति का गठन किया जाना चाहिए और देवड़ा को तत्काल मंत्री पद से हटा दिया जाना चाहिए।

शिवराज मंत्रिमंडल का दूसरी बार विस्तार

बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का गुरुवार को दूसरी बार विस्तार हुआ। गत दिनों कमल नाथ की कांग्रेस सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को वादे के अनुरूप भाजपा नेतृत्व ने विस्तार में अहमियत दी। कुल 28 नए मंत्री बनाए गए हैं, इनमें से 12 सिंधिया के समर्थक हैं।पहले विस्तार में सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री बनाए गए थे। बता दें कि राज्य में 24 सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पर जोर दिया गया। यहां सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव होने हैं। 17 नए चेहरों ने शपथ लिए, जिनमें भाजपा विधायकों की संख्या नौ हैं।

Congress raises questions on Rameshwar Sharma being made a Protem Speaker faridabad news 24 Political furore continues
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.