Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा और सिंधिया पर हमले किए तेज, उपचुनाव में कांग्रेस रहेगी आक्रामक

भाजपा और सिंधिया पर हमले किए तेज, उपचुनाव में कांग्रेस रहेगी आक्रामक

faridabadnews24By faridabadnews24July 9, 2020No Comments2 Mins Read

भोपाल – मध्य प्रदेश के 24 विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस आक्रामक रणनीति अपनाएगी। महाकाल में पूजा-अर्चना कर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने चुनावी शंखनाद किया और बदनावर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमले किए। इसी तरह सांवेर में जीतू पटवारी ने भी भाजपा के संभावित प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट को क्षेत्र में नहीं घुसने देने की लोगों से अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंधिया समर्थक रहे रामनिवास रावत पर श्योपुर जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर ग्वालियर-चंबल संभाग में चुनावी चुनौती के लिए सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक की दो दिन की बैठकों का नतीजा उपचुनाव के शंखनाद की सभाओं में देखने को मिला। इससे साफ हो गया है कि उपचुनाव में कांग्रेस आक्रामक ढंग से भाजपा पर हमले करने वाली है। बदनावर में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरा। हालांकि उन्होंने इन लोगों का नाम लेने से परहेज किया। तालियां बटोरने के लिए कमल नाथ ने टाइगर, मामा और चाय बेचने वाले का संबोधन किया।

ग्वालियर-चंबल में सड़क पर उतरने की दिग्विजय की चेतावनी

राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सड़क पर उतरने की चेतावनी दे दी है। रामनिवास रावत के विरद्ध श्योपुर जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर दिग्विजय ने यह चेतावनी दी है। जबकि पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ ने बुधवार को रावत ही नहीं ग्वालियर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर बयान देकर भाजपा पर गलत परंपरा शुरू करने के आरोप लगाए हैं।

जीतू ने कहा, कर्ज माफी नहीं हो तो सिलावट को नहीं घुसने दें

कांग्रेस की आक्रामक चुनावी रणनीति का अंदाज पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के सांवेर क्षेत्र के लोगों को मंत्री तुलसीराम सिलावट के खिलाफ प्रेरित करने के संबोधन से लगाया जा सकता है। उन्होंने मंत्री सिलावट को लेकर क्षेत्र के लोगों से कहा कि अगर उपचुनाव के पहले कर्ज माफी नहीं हो तो वे उन्हें गांव में नहीं घुसने दें।

Attack on BJP and Scindia intensifies Congress will be aggressive in the by-elections faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.