राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी घमासान को तेजी पर है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद ऐसा लग रहा मानो पायलट के लिए पार्टी ने अपने दरवाजे बंद कर लिए हों। NSUI के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में राहुल गांधी ने कहा, “जिसको पार्टी छोड़कर जाना है वो जाएगा ही, आप लोगों को परेशान नहीं होना है, जब कोई जाता है तो आप जैसे लोगों के लिए रास्ते खुलते हैं।’
राजस्थान सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने पार्टी व्हिप के उल्लंघन के मामले में बागी विधायकों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी व्हिप के उल्लंघन पर बागी विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को यह नोटिस दिया गया है।
