Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वार-पलटवार चरम पर, गहलोत-पायलट खेमों की बाड़ाबंदी जारी

वार-पलटवार चरम पर, गहलोत-पायलट खेमों की बाड़ाबंदी जारी

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2020No Comments2 Mins Read

जयपुर – राजस्थान में उठा सियासी बवंडर (Political crisis) अभी शांत नहीं हुआ है. सत्ता और संगठन के दोनों खेमे अभी अपने-अपने विधायकों की बाड़ाबदी किये हुए हैं. बाड़ाबंदी का आज चौथा दिन है. दोनों तरफ से जमकर वार-पलटवार किये जा रहे हैं. आरोप लगाने और उनका खंडन करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. एक दूसरे पर वार-पलटवार के लिए सोशल मीडिया (Social media) बड़ा मंच बना हुआ है. कोई सीधे मीडिया से अपनी बात कहकर रहा था तो ट्वीटर का सहारा ले रहा और कोई बयानों का वीडियो जारी कर उन्हें सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है.

गहलोत ने पायलट के खिलाफ खोला मोर्चा

सीएम अशोक गहलोत के खेमे के विधायक और मंत्रियों की बाड़ाबंदी दिल्ली रोड पर कूकस स्थित फेयरमोंट लग्जरी होटल में की गई है. वहीं सचिन पायलट खेमे के विधायक एनसीआर इलाके में एक होटल में डेरा जमाये हुए हैं. गहलोत खेमा पायलट के अगले कदम का इंतजार कर रहा है. पायलट के आज मीडिया के सामने आने की उम्मीद जतायी जा रही है. पूरे प्रकरण में अब तक नपी तुली बात करने वाले सीएम गहलोत ने अब सचिन पायलट के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को उन्होंने पायलट पर जबर्दस्त हमला बोला तो कांग्रेस में खलबली मच गई. जानकारों के मुताबिक ऐसे हालात में पायलट का कांग्रेस में बने रहना मुश्किल है.

नोटिस पॉलिटिक्स पर भी मचा है घमासान

पूरे प्रकरण में कांग्रेस की ओर से जारी किये गये व्हिप और उसके बाद इसका उल्लंघन करने वाले सचिन पायलट समेत सभी बागी विधायकों को विधानसभा की ओर से भेजे गये नोटिस की वैधानिकता पर बवाल मचा हुआ है. सरकारी खेमा व्हिप और नोटिस की प्रक्रिया को पूरी तरह से वैध बता रहा है. वहीं पायलट खेमा इसे पूरी तरह से अवैधानिक बता रहा है. इस रस्साकसी के बीच सरकार के काम पूरी तरह ठप हो गये हैं. यहां तक कि कोरोना महामारी को लेकर भी इसकी पूरी मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है.

faridabadnews24 Gehlot-pilot camps continue to be barricaded War-counterattack climbs
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.