उत्तर प्रदेश में हो रही आए दिन ब्राह्मण लोगों की हत्याओं को लेकर भाजपा नेता प्रफुल भारद्वाज ने शासन एवं प्रशासन के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया प्रफुल भारद्वाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि अगर पत्र का जवाब 10 दिन के अंदर मिलता है तो ठीक है वरना आंदोलन के लिए अपने युवा साथियों एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर मंच तैयार करूंगा उन्होंने कहा कि मुझे अपनी सरकार पर पूर्ण विश्वास है
कि वह हमारी बात को सुनेगी समझेगी एवं जांच के आदेश देगी प्रफुल भारद्वाज का कहना है कि इसमें भाजपा विपक्षी दलों का भी हाथ हो सकता है उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में ब्राह्मण वोट बैंक काफी महत्व रखता है क्योंकि एक जाति विशेष को टारगेट करना सोची समझी रणनीति एवं साजिश हो सकती है इसके पीछे जो कोई भी है उसके खिलाफ सरकार एवं प्रशासन जल्द से जल्द जांच करें वही प्रफुल भारद्वाज जी के बेहद करीबी भाजपा युवा नेता ध्रुव पाराशर ने कहां की उत्तर प्रदेश में हो रही ब्राह्मणों पत्रकार पुलिस वालों की निर्मम हत्या हो रही हैं उससे समाज में हो रहे सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने में ब्राह्मण समाज की भागीदारी बहुत बड़ी रही है किंतु आज की परिस्थिति देख ब्राह्मण समाज समझ नहीं पा रहा है कि उस समय का निर्णय सही था या गलत ध्रुव पाराशर ने कहा कि यह सभी घटनाएं सरकार की छवि खराब करने तथा किसी एक जाति को टारगेट करना सोची समझी साजिश हो सकती है!
