Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोठी में घुसा कोरोना हरियाणा के डिप्‍टी CM की, देखें

कोठी में घुसा कोरोना हरियाणा के डिप्‍टी CM की, देखें

faridabadnews24By faridabadnews24July 17, 2020No Comments4 Mins Read

चंडीगढ़ । अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के तीन परिजनों को चपेट में लेने के बाद कोरोना ने  चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोठी में भी दस्तक दे दी। उनके निजी सचिव राहुल गौड़ के कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। आवास को भी सैनिटाइज कर आवागमन बंद कर दिया गया है। आज उपमुख्यमंत्री दुष्‍यंत चाैटाला के साथ ही उनके बंगले और हरियाणा सचिवालय में तैनात पूरे स्टाफ के सैंपल लिए जाएंगे।

बताया जाता है कि राहुल गौड़ पिछले दिनों दिल्ली-गुरुग्राम गए थे जहां से वह कोरोना की चपेट में आए हैं। राहुल ज्यादातर समय दुष्यंत चौटाला के चंडीगढ़ सेक्टर-दो स्थित सरकारी आवास नंबर 48 पर रहकर ही कामकाज संभालते थे। दूसरी ओर, पूरे प्रदेश में 696 नए केस मिले हैं और 518 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए। तीन लोगों की मौत हुई है। 84 मरीजों की हालत चिंताजनक है जिनमें 64 ऑक्सीजन और 20 वेंटिलेटर पर हैं।

वहीं, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में एक महिला कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद न्यू हरियाणा सचिवालय में 60 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। प्रदेश में अभी तक 24 हजार लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 18 हजार 185 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। पांच हजार 495 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। करीब साढ़े पांच हजार लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा।

प्रदेश में पॉजिटिव रेट 5.94 फीसद, रिकवरी रेट 75.76 फीसद और मृत्युदर 1.34 फीसद है। मामलों के दोगुने होने की अवधि 22 दिन पर पहुंच गई है। दस लाख लोगों पर 16 हजार 168 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

प्रदेश में अभी तक 322 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 236 पुरुष और 86 महिला शामिल हैं। गुरुग्राम में 110, फरीदाबाद में 104, सोनीपत में 24, रोहतक में 16, पानीपत में दस, करनाल में आठ-आठ, हिसार में सात, अंबाला, रेवाड़ी व पलवल में छह-छह, भिवानी व झज्जर में पांच-पांच, नूंह व जींद में चार-चार, यमुनानगर में दो तथा फतेहाबाद, सिरसा, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी दादरी में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

——

 

कोरोना मीटर

नए संक्रमित : 696

नई मौत :  3

कुल संक्रमित : 24,002

अब तक स्वस्थ : 18,185

एक्टिव केस : 5,495

कुल मौत : 322

कुल केस/ 24 घंटे में, 24002 /696

सक्रिय केस / 24 घंटे में, 5495/ 175

स्वस्थ हुए / 24 घंटे में,18185 / 518

कुल मृत्यु / 24 घंटे में, 322/ 03

कुल टेस्ट / 24 घंटे में, 409852/9697

प्रदेश की मौजूदा स्थिति

हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)

2.86 करोड़ आबादी, दस लाख पर सक्रिय केस, 196.25,स्वस्थ दर,75.76

10 लाख पर टेस्ट,16168

100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर, 22.89

प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत, 1.34

3त्न पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में रोजाना औसत वृद्धि

—————-

पांच दिनों में बदलाव

तारीख-                  कुल संक्रमित-     सक्रिय केस-        स्वस्थ हुए-        कुल मौतें

(पिछले दिन से कमी वृद्धि)

11 जुलाई-              20582 (+648)-   4891 (+151)-   15394(+490)-  297+07

12 जुलाई-              21240 (+658)-   4956 (+65)-     15983(+589)-  301+04

13 जुलाई-              21929 (+689)-   4984 (+28)-      16637(+654)-  307+06

14 जुलाई-              22628 (+699)-   5226 (+242)-    17090(+453)-  312+05

15 जुलाई-              23306(+678)-     5320 (+94)-       17667(+577)- 319+07

16 जुलाई-              24002(+696)-     5495 (+175)-     18185(+518)-   322+03

————

जिला   -नए मरीज    -ठीक हुए   -एक्टिव केस

1. गुरुग्राम  -142   -120   -1042

2. फरीदाबाद  -170  -120  -1086

3. सोनीपत   -59  -46  -642

4. रोहतक    -14  -00  -373

5. भिवानी    -08  -48  -109

6. रेवाड़ी    -84  -09  -350

7. करनाल    -00  -00  -155

8. अंबाला    -45  -05  -291

9. झज्जर    -18  -54  -153

10. पलवल    -25  -32  -134

11. महेंद्रगढ़    -16  -09  -228

12. हिसार   -21  -03  -239

13. पानीपत    -36  -30  -178

14. नूंह    -00  -13  -96

15. कुरुक्षेत्र    -08  -09  -58

16. सिरसा    -09  -01  -90

17. जींद     -02  -04  -37

18. फतेहाबाद     -15  -05  -61

19. पंचकूला       -18  -02  -75

20. यमुनानगर      -01  -00  -27

21. कैथल       -05  -00  -50

22. चरखी दादरी    -00  -00  -21

Deputy CM of Corona Haryana enters into Kothi faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.