Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज आएगा पुडुचेरी के लिए बजट, दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री करेंगे पेश

आज आएगा पुडुचेरी के लिए बजट, दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री करेंगे पेश

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2020No Comments2 Mins Read

पुडुचेरी, एएनआइ। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए विधानसभा में सोमवार को बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री व वित्त के इंचार्ज वी नारायणसामी बजट पेश करेंगे। बजट सत्र के लिए उपराज्यपाल किरण बेदी के नहीं आने के बाद AIADMK व BJP के विधायकों ने विरोध जताते हुए विधानसभा से वॉक आउट कर लिया।

वहीं उपराज्यपाल किरण बेदी ने विधानसभा में बजट सत्र में संबोधन देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नारायणसामी की ओर से उन्हें वार्षिक फाइनेंशियल स्टेटमेंट नहीं भेजा गया जो कि आज विधानसभा में दिया जाना था। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी भी दी कि यूनियन टेरीटरीज एक्ट 1963 के तहत प्रावधानों के अंतर्गत अनिवार्य कागजात उन्हें नहीं भेजे हैं। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्होंने बजट पेश करने के लिए नई तिथि की मांग की थी।

कोविड-19 के कारण उपजे हालातों को देखते हुए विधानसभा के प्रांगण में किसी भी पर्यटक को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ड्यूटी के दौरान तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर नियमों के पालन का आदेश दिया गया है। इसके अलावा 24 रिपोर्टरों को पास मुहैया कराने की तैयार एक दिन पहले ही की गई। उन्हें प्रेस गैलरी व विजिटर गैलरी में रहने की अनुमति मिली है। अन्नाद्रमुक पार्टी के नेता ए अनबालागन दस दिनों का सत्र चाहते थे ताकि विभिन्न मुद्दों को उठाया जा सके। उन्होंने सरकार की निंदा की और बताया कि कोविड-19 से लड़ने के लिए पर्याप्त तैयारियां नहीं की गई है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, वहां 817 मरीजों का इलाज किया जा रहा था। वहीं कुल 1,154 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से हुई मृतक संख्या 28 है और पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई। उन्होंने रविवार को बताया कि कुल 109 नए मामलों में से 104 मरीज पुडुचेरी, तीन मरीज कराईकल और दो यनम में सामने आए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्णा राव ने एक दिन में 768 नमूनों में से 109 लोगों के संक्रमित पाए जाने पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा, ‘यह बेहद खतरनाक परिदृश्य है। मुझे अंदेशा था कि प्रतिबंधों से राहत मिलने के बाद संक्रमण के मामलों में वृ्द्धि होगी और यह सच साबित हो रहा है।’

faridabadnews24 The budget for Puducherry will come today the Chief Minister will present at 12 noon
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.