बरोदा : बरोदा उप चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने आज विधायक दल की बैठक रखी है, जिसमें चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। सोनीपत की बरोदा सीट पर होने वाल उप चुनाव के चलते कांग्रेस दल की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। हुड्डा ने कहा कि बरोदा की जनता और विधायकों से सुझाव लेकर ही उममीदवार उतारा जाएगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने साफ कर दिया है कि हुड्डा परिवार से उम्मीदवार के तौर पर कोई खड़ा नहीं होगा।
वहीं, ओपी धनखड़ के बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भी हुड्डा चुटली ली और बोले कि पहले सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष थे और अब ओपी धनखड़ हैं। आदमी बदलने से कुछ नहीं होता, बीजेपी को अपनी नीतियों में बदलाव करना होगा। भूपेंद्र हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि बरोदा उप चुनाव होने पर बीजेपी सक्रिय हो गई है, लेकिन पिछले छह साल तक हलके की कोई सुध नहीं ली।
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा जनता खुद हिसाब लगाकर देख देखी कि कांग्रेस कार्यकाल में हलके के लिए किनता पैसा आया, विकास हुआ और बीजेपी के छह साल के कार्यकाल में क्या हुआ। लोग खुद फैसला ले लेंगे।
